Friday, June 2, 2023
Home ब्लॉग हाथ से जुड़ेंगे हाथ

हाथ से जुड़ेंगे हाथ

कांग्रेस ने 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह मुहिम भी 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा जैसी ही महत्त्वाकांक्षी है।

कांग्रेस के नजरिए से यह अच्छी बात है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही संगठन को सक्रिय रखने की योजना पार्टी नेतृत्व ने घोषित कर दी है। किसी संगठन के लिए सबसे हानिकारक बात यही होती है कि नेतृत्व कोई दिशा और कार्यक्रम देने में नाकाम रहता है, जिससे कार्यकर्ता निष्क्रिय होने लगते हैँ। तो कांग्रेस ने 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह मुहिम भी 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा जैसी ही महत्त्वाकांक्षी है। दरअसल, जब इस यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया गया था, तब ज्यादातर लोगों को उम्मीद नहीं थी कि सचमुच राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्री’ साढ़े तीन हजार किलोमीटर पैदल चलेंगे। तब यह भी अनुमान नहीं था कि यह यात्रा इतनी प्रभावशाली होगी। इस यात्रा की सफलता ने कांग्रेस और उससे जुड़े लोगों की साख कायम की है। सबसे ज्यादा साख राहुल गांधी की बढ़ी है, जिन्हें अब एक जमीनी समझ रखने वाले और आम जन से जुड़े नेता के रूप में देखा जाने लगा है।

इसलिए अब उन्होंने नए अभियान को लेकर आम जन को जो पत्र लिखा है, उसे हलके से नहीं लिया जाएगा। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस मुहिम के दौरान उसके कार्यकर्ता राहुल गांधी का वह पत्र और मोदी सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ लेकर सभी छह लाख गांवों में घर-घर जाएंगे। पार्टी ने इस ‘अराजनीतिक’ भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की राजनीतिक पहुंच का अभियान बताया है।

इसलिए इसमें पार्टी के चुनाव निशान ‘हाथ’ को प्रमुखता दी गई है। जाहिर है, इस मुहिम के जरिए पार्टी लोगों से अपना हाथ कांग्रेस के ‘हाथ’ से जोडऩे का आह्वान कर रही है। स्पष्टत: इसमें सफलता को लेकर फिलहाल उतना ही संदेह है, जितना भारत जोड़ो यात्रा से पहले उसकी सफलता को लेकर था। बहरहाल, यह जरूर कहा जा सकता है कि भले इस अभियान में कांग्रेस को लोगों को खुद से जोडऩे में भले वैसी कामयाबी ना मिले, लेकिन इससे पार्टी संगठन में गति और सक्रियता बनी रहेगी, जो गुजरे दशकों में जमीन से कटती गई गई इस पार्टी के लिए अपने-आप में बेहद महत्त्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

नया संसद भवन, नई उम्मीदें

अजीत द्विवेदी संसद की नई इमारत के समर्थन और विरोध में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। जिस समय इस इमारत की नींव रखी गई...

नार्को टेस्ट : आंदोलन की दिशा बदल न जाए

राजेंद्र सजवान कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा छोड़ा गया...

मोदी की नौ उपलब्धियां

हरिशंकर व्यास उफ, वक्त ! पल-पल स्यापा, फिर भी गुजर गए नौ वर्ष। पता नहीं नौ वर्षों में 140 करोड़ लोगों में कितनों के दिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments