अपर मुख्य अधिकारी जिला पँचायत पौड़ी डॉ सुनील कुमार निदेशालय अटैच  

अपर मुख्य अधिकारी जिला पँचायत पौड़ी डॉ सुनील कुमार निदेशालय अटैच  

पौड़ी गढ़वाल:- जिला पँचायत पौड़ी गढ़वाल में तैनात अपर मुख्य अधिकारी, डॉ० सुनील कुमार, के विरूद्ध प्राप्त शिकायती पत्रों में उल्लिखित गम्भीर प्रवृत्ति के आरापों, जिला पंचायत कार्यालय स्तर पर प्राप्त पत्रों/शिकायतों को ससमय निस्तारण न करने एवं बिना अनुमति के अक्सर कार्यालय से अनुपस्थि रहने के दृष्टिगत डॉ० कुमार को निर्देशक निधि यादव ने तत्काल प्रभाव से अग्रेत्तर आदेशों तक निदेशालय पंचायतीराज, देहरादून में सम्बद्ध किया , उनके सम्बद्धता अवधि में उनका वेतन पूर्व की भांति जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल से ही आहरित किया जायेगा।

श्रीमती भावना रावत, कार्याधिकारी, जिला पंचायत पौड़ी द्वारा अग्रेत्तर आदेशों तक अपने पद के साथ-साथ अपर मुख्य अधिकारी के पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वह भी किया जायेगा, जिस हेतु उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते देय नहीं होंगे।

-डॉ० सुनील कुमार के विरुद्ध प्राप्त शिकायती पत्रों पर जांच के सम्बन्ध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।