मुख्य अग्निशमन अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे,पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे,पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे — पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी

देहरादून:दीपावली पर्व के मद्देनज़र देहरादून जनपद में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी स्वयं आज सड़कों पर उतरे और शहर के प्रमुख पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान CFO ने अग्निशमन अधिकारियों एवं फायर स्टेशन प्रभारी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि –

“त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी फायर स्टेशन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मैदान पर सक्रिय (field active) रहें और हर स्तर पर अग्नि सुरक्षा के मानक उपायों की जांच सुनिश्चित करें।”

निरीक्षण के दौरान पटाखा दुकानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, लाइसेंस की वैधता, विद्युत तारों की सुरक्षा, तथा नो-स्मोकिंग जोन की व्यवस्था की बारीकी से जांच की।