Wednesday, November 29, 2023
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने सुब‍ह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में किया सूर्य नमस्कार

सीएम धामी ने सुब‍ह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में किया सूर्य नमस्कार

देहरादून। उत्‍तराखंड के चमोली जिले स्थित गैरसैंण में आज सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। जिसके लिए तमाम मंत्री और विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी रविवार को गैरसैंण पहुंच गए थे। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुब‍ह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार किया। इसके बाद वह शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्‍होंने हमेशा की तरह क्षेत्रीय लोगों के साथ संवाद करते हुए युवा पीढ़ी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। सोमवार से विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है।

इनमें चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 25 इंस्पेक्टर, 60 एसआइ, 140 एएसआइ, 250 कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी के अतिरिक्त एलआइयू एवं फायर सर्विस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी रविवार को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में आइजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल एवं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सुरक्षा में तैनात पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को किसी भी हाल में अनधिकृत व्यक्ति को विधानसभा परिसर में प्रवेश ना देने के निर्देश दिए। परिसर क्षेत्र में प्रवेश पास जरूरी है। विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे।

भराड़ीसैंण हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित जिला प्रशासन अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने तैयारियों को देखकर प्रसन्नता जताई। विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण और सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

बजट सत्र के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाल पर बनाए गए स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों का जायका भी लिया। साथ ही महिलाओं से स्थानीय व्यंजनों की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रविवार को विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की और सरकार की ओर से गैरसैंण में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा भी की।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, जल्द बाहर आने वाले हैं टनल में फंसे मजदूर

एंबुलेंस को टनल के भीतर भेजा गया 16वे दिन आज मजदूर आने वाले हैं बाहर देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में मैन्युअल ड्रिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है।  एनडीआरएफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

Recent Comments