Saturday, June 10, 2023
Home उत्तराखंड त्यूणी में भीषण अग्निकांड का शिकार हुए चार मासूमों में से तीन...

त्यूणी में भीषण अग्निकांड का शिकार हुए चार मासूमों में से तीन के अधजले शव हुए बरामद, बिलख- बिलख कर रोने लगे परिजन

देहरादून। त्यूनी में हुए भीषण अग्निकांड के शिकार हुए चार मासूमों में से तीन के अधजले शव बरामद कर लिए गए। परिजनों ने कलेजे पर पत्थर रखकर बच्चों की पहचान की। बीते बृहस्पतिवार की रात को ही एसडीआरएफ के जवानों ने टार्च और सर्च लाइट की मदद से बच्चों के शवों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। देर रात ही दो बच्चों के अधजले शव बरामद कर लिए गए थे। ऑपरेशन सुबह 4:30 बजे तक चला। सुबह सात बजे फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब नौ बजे एक अन्य बच्चे का शव बरामद हुआ। चौथे बच्चे के शव को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा।

देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। सुबह बच्चों की शिनाख्त के लिए परिजन पहुंचे। बच्चों के अधजले शव देख परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। कलेजे पर पत्थर रखकर परिजनों ने अपने बच्चों की पहचान की। थानाध्यक्ष त्यूनी आशीष रवियान ने बताया कि अधिरा (5) के अधजले शव पर कपड़े चिपके हुए थे। जिस आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। वहीं कद के आधार पर परिजनों ने सोनम (9) की पहचान की, जबकि एक बच्चे का अधजला हाथ मिला।

जिसके आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान समृद्धि उर्फ रिद्धी (9) के रूप में की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। टौंस नदी किनारे गमगीन माहौल में तीनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। मकान में लगी आग ने तीन सगी बहनों के बच्चे लील लिए।
इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए तीनों परिवार कुछ ही दिन पहले इस मकान में साथ रहने के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन आग की घटना ने परिवारों से उनके बच्चों को ही छीन लिया।
RELATED ARTICLES

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments