Saturday, June 10, 2023
Home राष्ट्रीय कुल्लू , लाहौल-स्पीति समेत 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी, लोगों...

कुल्लू , लाहौल-स्पीति समेत 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी, लोगों से की गई इन इलाकों से दूर रहने की अपील

हिमाचल प्रदेश।  हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान मनाली (सासे) ने कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलाड़, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों समेत 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने लोगों से खतरे वाले इन इलाकों से दूर रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा की घटना पर मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 और 1070 जारी किए हैं।

वहीं, शनिवार सुबह लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो हिमखंड गिरे।  सुबह करीब 11:00 बजे गिरे इन हिमखंडों का वीडियो लोगों ने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों हिमखंड चंद्रभागा नदी में समा गए हैं। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं, बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम तो खुल गया है, मगर दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी करीब 100 संपर्क सड़कें बाधित हैं। अटल टनल रोहतांग अभी बहाल नहीं हो पाई है। केवल फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी भागों में ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी भागों में 23 जनवरी के लिए भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी के बाद किसान और बागवान बगीचों और खेतों में प्रबंधन में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक डंपर ने...

देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू, पहले दिन 20 यात्रियों के साथ हुई रवाना

उदयपुर। देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस...

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने किया सफलता पूर्वक परीक्षण

बालासोर। भारत लगातार अपने रक्षा क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है। वहीं, अब नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने सफलता पूर्व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments