Friday, June 2, 2023
Home राष्ट्रीय दुनिया के सबसे स्वच्छ शहर ने अपने शहरवासियों के साथ देशभर को...

दुनिया के सबसे स्वच्छ शहर ने अपने शहरवासियों के साथ देशभर को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करने का उठाया बीड़ा

मध्य प्रदेश। देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में खड़े हो रहे साइबर क्राइम को रोकने का एकमात्र तरीका जागरूक रहना है। सरकार और प्रशासन लोगों को जितना जागरूक करते हैं अपराधी उतने ही नए तरीके तलाश लेते हैं। इसलिए जागरूकता से ही इन अपराधों से बता जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दुनिया के सबसे स्वच्छ शहर ने अब अपने शहरवासियों के साथ देशभर को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में साइबर मित्र टीम बनी है जो इस काम को संभालेगी। सोमवार को सिटी बस कार्यालय में इसका सेमिनार हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, आम नागरिक और साइबर क्राइम एक्सपर्ट मौजूद रहे।

इस अभियान के कोआर्डिनेटर एडवोकेट रोहित जैन ने  जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर लगातार वेब स्टोरी, ग्राफिक, फोटो आदि कंटेंट तैयार करवाएगा। यह कंटेंट उन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को दिया जाएगा जिनके देशभर में लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके माध्यम से यह जरूरी जानकारियां देश और दुनिया तक पहुंचेंगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर को साइबर सेफ बनाने का इनिशेटिव है। इस जागरूकता अभियान के लिए एडवोकेट रोहित जैन, एडवोकेट प्रेरित सेन, सन्नी वाधवानी और साइबर एक्सपर्ट अक्षय कुमार ने सभी को एक मंच पर एकत्रित किया है। महापौर ने कहा की हम ऐसे फेस हैं जो पब्लिक के बीच में जा रहे हैं और छोटी से छोटी जानकारी पब्लिक में शेयर करते हैं लेकिन इसके लिए हमें जागरूक रहने की जरूरत है। महापौर ने कहा साइबर का रेसीडेंशियल रेग्युलर डिप्लोमा किया था। आज उस बात को बीस वर्ष हो गए हैं और साइबर से संबंधित गतिविधियां हो या अपराध दोनो में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्तमान में सभी को अपडेट रहने की जरूरत है। इंदौर स्मार्ट सिटी है, देश में सबसे स्वच्छ शहर है लेकिन अब इंदौर को सेफ इंदौर बनाना है।

RELATED ARTICLES

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाई जाएगी मणिपुर हिंसा की जांच, शांति समिति होगी गठित

इंफाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर दौरे पर हैं। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने एलान किया कि मणिपुर...

पश्चिम बंगाल के एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल। बांकुड़ा जिले में एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी28 का नया पोस्टर रिलीज, पिता कृष्णा को किया समर्पित

महेश बाबू का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं की सूची में शुमार है। मौजूदा वक्त में वह अपनी आगामी फिल्म  एसएसएमबी28 को...

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करवाई जाएगी मणिपुर हिंसा की जांच, शांति समिति होगी गठित

इंफाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर दौरे पर हैं। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने एलान किया कि मणिपुर...

कब शांत होगा मणिपुर?

बेशक कहा सकता है कि आरंभ में केंद्र सरकार मणिपुर में विस्फोटक हो चुकी हालत का सटीक जायजा लेने में नाकाम रही। वरना, अब...

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

Recent Comments