Saturday, June 10, 2023
Home हेल्थ हार्ट और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है केला, जानें इस फल...

हार्ट और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है केला, जानें इस फल को खाना क्यों है जरूरी?

1- केला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। केले को एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। यह एक एनर्जी बूस्टर है, जिसे खाने के बाद आपको इंस्टेंट एनर्जी मिल सकती है।

2- केले में प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी -6 और मैग्नीज जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीके से फायदे पहुंचाते हैं।

3- केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि ये पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इस फल का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।

4- केले में पोटैशियम भी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम शरीर में तरल पदार्थ का स्तर सही बनाए रखने में सहायक है। ये दिल की धडक़न को भी मैनेज करता है।

5- ब्लड प्रेशर पर सोडियम के असर को भी कम करता है। और सबसे जरूरी बात यह है कि पोटैशियम किडनी के लिए फायदेमंद होता है।

6- केले का सेवन करने से किडनी में स्टोन के खतरे को कम किया जा सकता है।

7-  केले का सेवन वैसे तो हर उम्र का व्यक्ति आराम से कर सकता है। हालांकि बच्चों और एथलीट्स को ब्रेकफास्ट में इसे जरूर खाना चाहिए। क्योंकि केला एनर्जी का लेवल बढ़ाने में मददगार है।

8-  केले में 3 तरह के नेचुरल शुगर पाए जाते हैं, पहला सूक्रोस, दूसरा फ्रुक्टोस और तीसरा ग्लूकोस है।

9- केला इम्यूनिटी बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी जरूरी होता है, जो केले में पाया जाता है।

10-  एक मीडियम साइज का केला खाने से शरीर की विटामिन सी की कुल जरूरत का 10 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

हेल्दी बॉडी के लिए पानी जरूरी… लेकिन हर उम्र के लिए अलग-अलग नियम, जानिए

एक हेल्दी शरीर सही ढंग से काम करे…. इसलिए जरूरी है पानी! लेकिन क्या बूढ़े, वयस्क और किशोर सभी के लिए पानी की मात्रा...

क्या आप भी दांत साफ करते समय ब्रश को करते है गीला? तो जान लीजिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

दांत को साफ करने के लिए लोग ब्रश करते हैं. साइंस के अनुसार, कम से कम 2-3 मिनट तक दांतों को ब्रश करना चाहिए....

इन महिलाओं को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, जानिए कारण

किडनी से संबंधित परेशानियों का सामना किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में करना पड़ सकता है, लेकिन महिलाएं इस समस्या से सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments