Saturday, June 10, 2023
Home Political राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों पुलिस के बीच की जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए।

वहीं रुड़की स्थित गांधी वाटिका में भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है और लगातार विपक्षी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। तमाम जांच एजेंसी के माध्यम से डराने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंचे और यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अपने वाहन में बैठा लिया, लेकिन बाद में उन्‍हें वाहन से उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES

हर विदेश यात्रा में भारत का अपमान करना राहुल गांधी की आदत- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिका में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हर विदेश...

मोदी सरकार के नौ साल- आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली।  केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में अपना मेगा विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू...

मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि के जरिए भाजपा कर रही लोकसभा की तैयारी

लखनऊ। मोदी सरकार की नौ साल पूरे होने पर भाजपा घर-घर पहुंचने की तैयारी में है। इसके माध्यम से वह लोकसभा चुनाव के लिए रास्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments