Saturday, June 10, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय न्यूजीलैंड में बड़ा हादसा, चार मंजिला हॉस्टल में लगी आग से 10...

न्यूजीलैंड में बड़ा हादसा, चार मंजिला हॉस्टल में लगी आग से 10 लोगों की दर्दनाक मौत

30 से अधिक लापता

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला छात्रावास की इमारत में रात में लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि सेंट्रल वेलिंगटन में एडिलेड रोड पर लोफर्स लॉज हॉस्टल में सोमवार -मंगलवार की आधी रात बाद 12.30 बजे आग लग गयी। आग सबसे ऊपरी मंजिल से शुरू हुई।

पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार फिलहाल मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया जा सकता लेकिन अनुमान है कि मौतों की संख्या 10 है। पुलिस के अनुसार कुल 52 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और कम से कम पांच को छत से बचाया गया, लेकिन अन्य का पता नहीं चल पाया। पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

दमकल और आपात विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इमारत में करीब 90 लोग रह रहे थे और लोगों को निकालने के बाद भी करीब 30 लोगों का पता नहीं चल पाया है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि और मौतें हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

दक्षिण कोरिया 2024-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना सदस्य

सियोल। दक्षिण कोरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। इससे...

काबुल के स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को दिया गया जहर

काबुल। अफगानिस्तान में एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगभग 80 लड़कियों को स्कूलों में जहर दिया गया, जिसके बाद वे सभी अस्पताल में भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments