Friday, March 24, 2023
Home राष्ट्रीय अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत,...

अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

रांची।  झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई एक टिप्पणी से जुड़े केस में राहत दी है। कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी तरह कार्रवाई पर रोक लगा दी है। भाजपा नेता नवीन झा की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। इससे पहले नवीन झा ने राहुल गांधी को लीगल नोटिस देकर अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा था।

यह मामला राहुल गांधी द्वारा वर्ष 2019 में कांग्रेस के अधिवेशन में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से जुड़ा है। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है, लेकिन भाजपा में यह संभव है।

इस शिकायत वाद पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। सिविल कोर्ट में इस मामले में 4 फरवरी यानी कल सुनवाई थी। इसे निरस्त करने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते राहुल गांधी पर कार्रवाई और सिविल कोर्ट की नोटिस पर रोक लगा दी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की है। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और अधिवक्ता दीपांकर राय ने पक्ष रखा।

RELATED ARTICLES

फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले...

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

चंडीगढ़।  ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पंजाब सरकार और राज्य पुलिस ने हाईकोर्ट...

रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी पर विज्ञापन की जगह चलने लगा पॉर्न वीडियो, मचा हडकंप

पटना। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्रियों को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब तीन मिनट तक सभी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून। आंचल दूध के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध विकास विभाग ने...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। मैक्स अस्पताल में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने...

फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले...

Recent Comments