Sunday, March 26, 2023
Home उत्तराखंड जेई-एई भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में फंसे बीजेपी नेता संजय धारीवाल को...

जेई-एई भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में फंसे बीजेपी नेता संजय धारीवाल को लगा एक ओर बड़ा झटका, गांव में न मिलने के कारण छीने गए प्रधान पद के अधिकार

रुड़की। जेई-एई की परीक्षा भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल को एक ओर झटका लगा है। गांव में नहीं मिलने के चलते प्रधान के अधिकार को सीज कर दिया गया है। साथ ही उप प्रधान को अब अधिकार दे दिए है। अब वहीं गांव की बागडोर संभालेंगे। परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। 23 जनवरी को उससे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। इसी बीच पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। साथ ही पिछले दिनों पुलिस की ओर से उसके घर पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस भी चस्पा किया गया था। इस दौरान गांव में मुनादी भी कराई गई थी। जनवरी एवं फरवरी माह में शासन की ओर से राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त की किश्त भेजी गई थी। गांव के खाते में 15 लाख रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए आया हुआ है। कुछ विकास कार्यों का बजट तो 31 मार्च तक ही है। उसके बाद यह बजट लैप्स हो जाएगा।

वहीं संजय धारीवाल गांव छोड़कर फरार है। ऐसे में विकास कार्य नहीं हो पा रही है। ख्‍इसके चलते अब जिला प्रशासन ने उसके अधिकार ही सीज कर दिये है। एडीओ पंचायत नारसन धर्मपाल तेजवान ने बताया कि अब उप प्रधान पुष्पेन्द्र को प्रधान की बागडोर सौंप दी गई है।

RELATED ARTICLES

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

Recent Comments