Saturday, June 10, 2023
Home ब्लॉग भाजपा का हल्ला और कांग्रेस की चुप्पी

भाजपा का हल्ला और कांग्रेस की चुप्पी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा का हल्ला बढ़ता जा रहा है, जबकि उसी अनुपात में कांग्रेस का शोर थमता जा रहा है। सवाल है कि कांग्रेस ने कैसे इस तरह से अपना चुनाव प्रचार प्लान किया कि आखिरी दिनों में बड़े नेताओं का प्रचार नहीं हो रहा है? राहुल गांधी की आखिरी चुनावी सभा दो मई को हुई, उसके बाद छह मई तक वे प्रचार के लिए नहीं गए। पता नहीं दिल्ली में वे क्या करते रहे? शुक्रवार को जरूर यह सुनने में आया कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी गए थे और पीजी मेन्स हॉस्टल में यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिले और उनके साथ खाना खाया। क्या यह काम उनको कर्नाटक की किसी यूनिवर्सिटी में जाकर नहीं करना चाहिए था?

इसी तरह प्रियंका गांधी वाड्रा की आखिरी रैली भी दो मई को हुई और उसके बाद वे छुट्टी मनाने राजस्थान के रणथंभौर चली गईं। कांग्रेस के दोनों स्टार प्रचारकों के ऐन मतदान से पहले छुट्टी पर जाने के बाद सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंचीं और उन्होंने हुबली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। चार साल के बाद वे किसी चुनाव प्रचार में उतरी थीं तो इसका माहौल बना लेकिन उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भारी पड़ा। कांग्रेस नेताओं के प्रचार से छुट्टी लेने के मुकाबले भाजपा के प्रचार को देखें तो फर्क पता चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक तरह से कर्नाटक में डेरा डाला है। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन लगातार उनके कार्यक्रम लगे। उन्होंने शुक्रवार और शनिवार को छह चुनावी रैलियों को संबोधित किया और एक रोड शो किया। रविवार को वे तीन सभा करेंगे और बेंगलुरू में रोड शो करेंगे। वे बजरंग बली से लेकर ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म तक का मुद्दा बना रहे हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेता आराम करते रहे।

RELATED ARTICLES

रेल दुर्घटना: जवाबदेही है ही नहीं

बालासोर ट्रेन हादसे के लिए आखिर कोई तो उत्तरदायी होगा? लेकिन वर्तमान सरकार के तहत उत्तरदायित्व एक अप्रचलित शब्द है। सरकार ने जो किया...

सवाल सुरक्षित यात्रा का

इस बीच कई ट्रेन दुर्घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनके लिए चरमराते बुनियादी ढांचे को जिम्मेदार ठहराया गया है। जाहिर है, इन हादसों के कारण...

भागलपुर का पुल

जब हादसा होता है, तो कुछ दिन तक मीडिया में उसकी चर्चा रहती है और लोग भी उस पर बातें करते हैं। हर ऐसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments