Friday, March 24, 2023
Home ब्लॉग बीएमसी चुनाव की घोषणा कभी भी

बीएमसी चुनाव की घोषणा कभी भी

बृहन्नमुंबई महानगर निगम यानी बीएमसी चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा के बाद से ही चुनाव घोषणा की उलटी गिनती शुरू हो गई। उन्होंने बड़ी बड़ी योजनाओं की घोषणा कर दी है, जिनके दम पर भाजपा और उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिव सेना को चुनाव लडऩा है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने भी अपने कार्यकर्ता को चुनाव में उतरने के लिए तैयार रहने को कहा है। इससे भी जाहिर हुआ है कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।

ध्यान रहे राज्य में भाजपा और शिंदे गुट की शिव सेना की सरकार बने आठ महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक निगम चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो उसका कारण यह है कि भाजपा सुनिश्चित करना चाहती है कि वह चुनाव जीते।
पिछली बार भी भाजपा और शिव सेना दोनों अलग अलग लड़े थे। शिव सेना सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन भाजपा की सीटें उससे ज्यादा कम नहीं थीं। इस बार भाजपा का प्रयास सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ साथ बीएमसी पर कब्जा करने का है। भाजपा को पता है कि ठाकरे परिवार की असली ताकत बीएमसी है, जिस पर 25 साल से उसका कब्जा है। यह कब्जा खत्म करने के बाद भाजपा महाराष्ट्र में हिंदुत्व की राजनीति करने वाली सबसे बड़ी ताकत बन जाएगी। भाजपा बीएमसी चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट से तालमेल रखेगी और साथ ही राज ठाकरे की पार्टी भी उसके साथ ही चुनाव लड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

टेक्सटाइल मेगा पार्क- मेक इन इंडिया के तहत पूरी दुनिया के लिए भारतीय उत्पाद निर्माण की ओर एक बड़ा कदम

पीयूष गोयल   प्राचीन काल से चली आ रही भारतीय वस्त्रों की समृद्ध परंपरा, एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है, जो देश को...

मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी सिर्फ चर्चा हुई

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा संगठन में यथास्थिति बनी हुई है। केंद्र और राज्यों की सरकारों में भी यथास्थिति कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

चीन से आयात पर रोक

अजय दीक्षित केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयुष गोयल ने कहा कि चीन से आयात होने वाले घटिया स्तर के 2000 उत्पादों को गुणवत्ता नियंत्रण के दायरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आंचल दूध के सैंपल फेल मामले में डीएम को दिए जांच के आदेश, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देहरादून। आंचल दूध के सैंपल फेल होने के मामले में शासन ने डीएम देहरादून को जांच के आदेश दिए हैं। सचिव दुग्ध विकास विभाग ने...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। मैक्स अस्पताल में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने...

फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले...

Recent Comments