क्राइम

जीजा की बहन को प्रेम जाल में फसाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में युवक ने अपने जीजा से बदला लेने के लिए उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसाया। दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे भी छोड़ दिया। फिर दूसरी जगह शादी कर ली। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे अमेठी से गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी वर्ष 2021 में अमेठी निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद महिला मायके चली गई। भाई ने भी उससे मतलब खत्म कर दिया। इस बीच महिला के भाई का घर में आना जाना रहा।

जनवरी 2022 में पूरा परिवार एक शादी समारोह में चला गया। वह घर पर अकेली थी। तभी देर रात भाई का साला घर आया। मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश होने के बाद दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। सुबह होश आने पर विरोध किया, तो वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। फिर किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके जीजा ने उसकी बहन की जिंदगी खराब कर दी। बदला लेने के लिए उसने जीजा की बहन को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *