Wednesday, November 29, 2023
Home देहरादून *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया*

 

*मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को स्वयं चखकर गुणवत्ता परखी*

*साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम : सीएम*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि इलाज के लिए आने वालों को अधिक इंतजार न करना पड़े। मरीजों के साथ साथ आने वाले उनके तीमारदारो को भी परेशानी न हो। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

महामहिम की स्थापना दिवस पर मौजूदगी, मातृशक्ति और प्रदेशवासियों के लिए गौरवमयी क्षण : भट्ट

    देहरादून 9 नवंबर । भाजपा ने राष्ट्रपति की स्थापना दिवस के अवसर पर मौजूदगी को राज्य के गौरवमयी पलों को अधिक शानदार बनाने वाला...

मूलनिवास, भूकानून को लेकर रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का घंटाघर पर उग्र प्रदर्शन राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ने मूलनिवास और भूकानून और लोकायुक्त की...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति आमर्यादित बयान के विरोध में महानगर बीजेपी महिला मोर्चा ने सीएम का फूंका पुतला

  आज दिनांक 9 नवंबर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

Recent Comments