Monday, December 4, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय काबुल के स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को...

काबुल के स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को दिया गया जहर

काबुल। अफगानिस्तान में एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगभग 80 लड़कियों को स्कूलों में जहर दिया गया, जिसके बाद वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के मुताबिक, ये घटनाएं उत्तर में सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं। शिक्षा के प्रांतीय विभाग के निदेशक मोहम्मद रहमानी ने कहा कि संगचरक जिले में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 और बच्चों को जहर दिया गया था। निदेशक ने कहा, “दोनों प्राथमिक स्कूल एक-दूसरे के करीब हैं और एक के बाद एक उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “हमने छात्रों को अस्पताल में भर्ती कर दिया और अब वे सभी ठीक हैं।”

विभाग की जांच चल रही है और शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि किसी ने आपसी मतभेद के कारण उन स्कूलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि लड़कियों को जहर कैसे दिया गया या उन्हें किस तरह की चोटें आई हैं। ऐसा माना जाता है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और स्वतंत्रता पर कार्रवाई शुरू करने के बाद से इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। लड़कियों को विश्वविद्यालय सहित छठी कक्षा से आगे की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और महिलाओं को अधिकांश नौकरियों और सार्वजनिक स्थानों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इससे पहले नवंबर में पड़ोसी देश ईरान में भी ऐसी घटना हुआ है, जिसमें स्कूल जाने वाली कम उम्र की लड़कियों जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। हजारों छात्रों ने कहा कि वे इन घटनाओं में जहरीले धुएं से बीमार हो गए थे, लेकिन इस बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है कि इसके पीछे कौन हो सकता है।

RELATED ARTICLES

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड। स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने 1,548 मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments