Wednesday, November 29, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा, मसूरी में...

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा, मसूरी में हुई जोरदार बारिश से वापस लौटी ठंड, आज भी तेज आंधी के साथ हल्की बौछार की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। गुरुवार को मसूरी में एक घंटे हुई जोरदार वर्षा से ठंड लौट आई। जबकि, दून में शाम को आंधी ने दुश्वारियां बढ़ाई। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इन दिनों उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार रुक-रुककर वर्षा का क्रम जारी है। गुरुवार को सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम का मिजाज बदला और ज्यादातर क्षेत्रों में बादल घिर आए। देहरादून और मसूरी में घने बादलों के बीच शाम को कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। दून में शाम को आंधी ने दुश्वारियां बढ़ाईं। सड़कों पर धूप के गुबार उठने के साथ ही कई जगह पेड़ाें की टहनियां टूट गईं व फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। जबकि, शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और मैदानों में अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को दोपहर बाद मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा में एक घंटा मेघ जमकर बरसे। वर्षा के साथ ओले गिरने से  ठंड लौट आई। मसूरी के समीपवर्ती यमुना घाटी व अगलाड़ घाटी में भी वर्षा होने से काश्तकारों ने राहत महसूस की है।

RELATED ARTICLES

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए श्रमिकों से की मुलाकात

देहरादून। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड में भर्ती किये गए श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

Recent Comments