राष्ट्रीय

खौफनाक- अधिक किराया देने का किया विरोध, तो ऑटो चालक ने उतार दिया मौत के घाट

बेंगलुरू। असम में एक ऑटो चालक ने 28 वर्षीय व्यक्ति की बेंगलुरू में हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पीडि़त का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी ऑटो चालक का ज्यादा किराया लेने पर विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुब्रमण्यमनगर थाना क्षेत्र के यशवंतपुर सोप फैक्ट्री के पास रविवार रात हुई। मृतक की पहचान अहमद के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई अयूब गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, पीडि़तों ने अपने वर्कप्लेस से यशवंतपुर इलाके में अपने घर तक पहुंचने के लिए एक ऑटो लिया। इस पर जब आरोपी ऑटो चालक अश्वथ ने दोगुना किराया मांगा तो भाइयों ने उससे सवाल करना शुरु कर दिया। बहस ने जल्द ही हिंसक रुप ले लिया और ऑटो चालक ने दोनों भाइयों पर हथियार से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *