Friday, June 2, 2023
Home उत्तर प्रदेश मां की चीख सुन दरांती लेकर कूद पड़ी बेटी, मगरमच्छ से लड़कर...

मां की चीख सुन दरांती लेकर कूद पड़ी बेटी, मगरमच्छ से लड़कर बचाई मां की जान

अलीगढ़। 14 साल की बेटी मगरमच्छ से लड़कर अपनी मां को बचा लाई। महिला काली नदी के किनारे घास काट रही थी। तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने जबड़े में महिला हाथ भर लिया। मां की चीख सुन बेटी दरांती लेकर दौड़ पड़ी और मगरमच्छ की आंख पर वार किया। महिला को छोड़ मगरमच्छ नदी में चला गया।

अहमदपुरा निवासी शोभाराम की 45 वर्षीय पत्नी सत्यवती दोपहर के समय 14 वर्षीय बेटी गुड़िया के साथ चारा लेने गई थीं। गांव के निकट से जा रही काली नदी के किनारे मां-बेटी घास काट रही थीं। नदी से निकले मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया और एक हाथ जबड़े में दबा लिया। बेटी ने दरांती से प्रहार कर मगरमच्छ की एक आंख फोड़ दी। चोट लगने से मगरमच्छ महिला को छोड़ नदी में चला गया। सूचना पर ग्रामीण व स्वजन पहुंच गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की काफी तलाशा, मगर नहीं मिला। घायल महिला का निजी चिकित्सक से उपचार कराकर स्वजन घर ले गए। हल्का लेखपाल गांव पहुंचे और घटना की जानकारी करउच्चाधिकारियों को बताया।

मगरमच्छ की त्वचा कठोर होती है। आंख ही उसका एकमात्र नाजुक अंग होता है। आंख पर हमला करने से मगरमच्छ पकड़ ढीली कर सकता है। मगरमच्छ को केवल हानि पहुंचाने के इरादे से आंख पर हमला किया गया है तो यह वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन है। इसमें सजा का प्रविधान है। मगरमच्छ की प्रवृत्ति नहीं होती कि वह पानी से निकलकर किसी पर हमला करें। यह किसी भी हलचल पर तुरंत पानी में चला जाता है। दिवाकर कुमार वशिष्ठ, जिला वन अधिकारी।

RELATED ARTICLES

900 करोड़ की लागत से स्थापित होगा सुपर कंप्यूटर, सात दिन पहले ही प्राकृतिक आपदाओं की देगा जानकारी

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय माध्यम अवधि मौसम पूवार्नुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) में 900 करोड़ की लागत से एडवांस तकनीक से लैस सुपर कंप्यूटर को स्थापित किया...

ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को पानी की किल्लत का करना पड़ा सामना, कई विदेशियों की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश। आगरा स्थित ताजमहल में  पर्यटक पानी के लिए तरस गए। सुबह आठ बजे के करीब शाही मस्जिद के पास लगे वॉटर प्लांट को...

मथुरा मंदिर में जारी हुआ ड्रेस कोड, फैशनेबल कपड़े पहनकर आने वाले नहीं कर पाएंगे दर्शन

मथुरा। वृंदावन के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में अमर्यादित (छोटे कपड़े) वस्त्र पहनकर दर्शन करने आने वालों पर रोक लगा दी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments