राष्ट्रीय

शराब के नशे में कार चालक ने बाइक सवार छह लोगों को मारी टक्कर, दो की मौत अन्य घायल

करनाल। अंबाला से चालक शराब के नशे में धुत्त होकर कार लेकर निकला और हाइवे पर लोगों को रौंदता हुआ चला गया। तरावड़ी के पास बाइक सवार करीब छह लोगों को टक्कर मारी। जिसमे दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार लेकर भागते हुए पकड़ लिया। चालक इतने नशे में था कि उसे खुद के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी।

भिवानी का रहने वाला चालक अंबाला में पार्टी में शराब पीने के बाद अपनी काले रंग की स्कॉर्पियों से घर के लिए निकला था। कार के अंदर बच्चों की साईकिल समेत कीमती सामान था। करनाल के तरावड़ी हाइवे पर चालक अपना होश खो बैठा और करीब छह लोगों को कार से रौंद दिया। इसमे बाइक सवार दो महिलाएं को भी टक्कर मारी। जिसमे एक महिला का सिर कार के शीशे में लगा और मौत हो गई। दूसरी महिला बाइक पर काफी दूर तक घीसटते हुई गई और दम तोड़ दिया।

लोगों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। सूचना के बाद पुलिस ने कार की घेराबंदी की। पुलिस ने कार की घेराबंदी करते हुए चालक को पकड़ लिया। चालक से पुलिस ने पूछताछ की, मगर वह इतने नशे में था कि खुद के बारे में कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *