Wednesday, November 29, 2023
Home राष्ट्रीय एलन मस्क ने भारत में 3 में से 2 ट्विटर ऑफिसों को...

एलन मस्क ने भारत में 3 में से 2 ट्विटर ऑफिसों को किया बंद, वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी

नई दिल्ली।  भारत में पहले से ही नुकसान में चल रही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने यहां अपनी तीन में दो ऑफिस को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से कई बड़े बदलाव कंपनी में देखने को मिले हैं। कंपनी ने पिछले साल के अंत में भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90प्रतिशत से अधिक को निकाल दिया थ। अब राजनीतिक केंद्र नई दिल्ली और वित्तीय केंद्र मुंबई में अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है।

ट्विटर का भारत में अब सिर्फ एक ऑफिस रह गया है। कंपनी ने बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब में एक कार्यालय का संचालन अभी जारी रखा है, जिसमें ज्यादातर इंजीनियर काम करते हैं। ट्विटर के ही एक कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर ये जानकारी साझा की है। अरबपति मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने के प्रयास के तहत दुनिया भर में कर्मचारियों की छंटनी की और कार्यालयों को बंद कर दिया है। भारत में गूगल जैसी सोशल मीडिया कंपनी लंबे समय के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। वहीं, मस्क के नवीनतम कदमों से पता चलता है कि वह फिलहाल बाजार को कम महत्व दे रहे हैं।

ट्विटर पिछले वर्षों में भारत के सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंचों में से एक के रूप में विकसित हुआ है, जिसपर गरमागर्म राजनीतिक बहस होती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 86।5 मिलियन फॉलोअर्स इस पर हैं। इसके बावजूद मस्क की कंपनी के ने भारत से अपने दो ऑफिसों को बंद करने का फैसला लिया है। इससे यकीनन कंपनी के राजस्व पर असर पड़ेगा।

दरअसल, ट्विटर की स्थिति इस समय ठीक नहीं है। $ 44 बिलियन की खरीद के बाद से, ट्विटर अपने सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय और लंदन कार्यालयों के लिए लाखों डॉलर के किराए का भुगतान करने में विफल रहा है। अवैतनिक सेवाओं पर कई ठेकेदारों द्वारा मुकदमा दायर किया गया है और पैसे जुटाने के लिए पक्षी की मूर्तियों से लेकर एस्प्रेसो मशीनों तक सब कुछ नीलाम कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मलेरिया जैसे लक्षणों की बीमारी ने ली पांच और बच्चों की जान, लोगों में हड़कंप

अब तक एक दर्जन मौत रांची। झारखंड के गोड्डा के बाद पाकुड़ जिले में भी बड़ी संख्या में बच्चे मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षणों की बीमारी से...

बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार तो पत्नी ने कर दिया ये कांड

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर दुबई...

फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 400 के पार दर्ज किया गया एक्यूआई

दिल्ली- एनसीआर। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

Recent Comments