Sunday, March 26, 2023
Home उत्तराखंड वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया 77407.08 करोड़ का बजट, जानिए...

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया 77407.08 करोड़ का बजट, जानिए किन बिंदुओं पर रहा मुख्य फोकस

देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने  को वर्ष 2023 के लिए धामी सरकार का बजट पेश किया। इस वर्ष के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी।

कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी। हमारी सरकार ई-कैबिनेट,  ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन चल रही है। भ्रष्टाचार मुक्त एप भी एक्टिव है। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभा के साथ अन्याय नहीं होंने दिया जाएगा। भर्ती घोटालों में होने वाली धांधली को खत्म करने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाया गया है। हमारी सरकार बजट सात बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है।
इन बिंदुओं पर रहा बजट का फोकस 
    • मानव पूंजी में निवेश पर जोर दिया गया।
    • समावेशी विकास के तहत अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना और नए अवसर का उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म देना।
    • स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा।
    • पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवर्धन एव संरक्षण।
    • निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता।
    • प्रोद्योगिक एवं आधुनिक विकास।
    • इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में संतुलन।
  • बजट की बड़ी बातें
  • वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत पहाड़ी बोली में की।
  • बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है।
  • माध्यमिक विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट कलस्टर के लिए 51 करोड़ का प्रावधान।
  • उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
  • उच्च शिक्षा में अनुसंधान के लिए दो करोड़ का प्रावधान।
  • मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
  • लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार।
  • भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून।
  • NCC कैडेट का भत्ता बढ़ाया।
  • बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है।
  • पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान।
  • 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम।
  • जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
  • बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रवाधान।
  • उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि देगा।
  • स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान।
RELATED ARTICLES

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

Recent Comments