Monday, December 11, 2023
Home नई दिल्ली गर्मी का सितम : देश के कई राज्यों में हीटवेव का ऑरेंज...

गर्मी का सितम : देश के कई राज्यों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में आज दिन भर चलेगी लू

नई दिल्ली। गर्मी के सितम के बीत देश के कई इलाके लू की गिरफ्त में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में पारा 42-43 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले एक दो दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि इस दिन हल्की फुल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार से लेकर अगले एक-दो दिनों तक छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी इलाकों और उसके आसपास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश का अनुमान है लेकिन देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद में मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल और उत्तराखंड में 19 अप्रैल को अच्छी खासी बारिश का अनुमान है। इस दौरान इन राज्यों में तेज हवाएं भी चलेंगी। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाके लू की चपेट में हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज इस हफ्ते बंद रखने का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज पंजाब और हरियाणा में भी लू चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों में बीते छह दिनों से, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बीते चार दिनों से और बिहार में बीते दो दिनों से लू चल रही है।

16 अप्रैल को देश के उत्तरी पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्यिस तक पहुंचा। पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 अप्रैल को देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। पूर्वी राज्यों में भी तापमान में बदलाव नहीं होगा लेकिन मध्य भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की आशंका है।

RELATED ARTICLES

रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, जानिए वजह

नई दिल्ली। कोहरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 36 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें कुछ गाड़ियां तत्काल...

एक और नई महामारी का खतरा- बच्चों के अंदर तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी

स्कूल बंद, डब्लूएचओ ने दी चेतावनी नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रभाव से जूझ रहे चीन में अब नई बीमारी ने व्यापक स्तर पर दस्तक दे...

कल से खुलेंगे दिल्ली में स्कूल, यह नियम रहेंगे लागू

दिल्ली। वायु प्रदूषण घटा तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चरण चार के नियमों को हटा लिया गया है। अब जरूरी सामानों के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया- महाराज देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र...

अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन को केंद्र सरकार का नोटिस, गुटखा कंपनियों के विज्ञापन के मामले में कार्रवाई

लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया गया है कि अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन...

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्र और आम जनता

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

सर्दियों में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक रिजन

भुट्टा, मकई, कॉर्न से पूरी दुनिया में जाना जाने वाला मक्का एक ऐसा अनाज है जो बहुत ज्यादा सेहतमंद होता है. इसमें विटामिन, फाइबर,...

Recent Comments