Friday, June 2, 2023
Home हेल्थ पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ

पत्तागोभी का जूस डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ

पत्तागोभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसका जूस अपनी डाइट में शामिल करने से आपको स्वास्थ्य संबंधित कई लाभ मिल सकते हैं। इसका कारण है कि पत्तागोभी का जूस अघुलनशील फाइबर, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी1, बी6, के, ई, सी आदि और जैसे कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे कई खनिजों से भरपूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पत्तागोभी के जूस का नियमित सेवन करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

कैंसर से बचाने में होता है प्रभावी
विशेषज्ञों के अनुसार, पत्तागोभी जूस में आइसोसायनेट्स नामक रासायनिक यौगिकों का एक समूह होता है जो शरीर में एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है और फेफड़े, प्रोस्टेट, पेट और स्तन कैंसर से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। इसी तरह यह जूस कैंसर रोगियों में उपचार प्रक्रिया को भी तेज करता है। हालांकि, कैंसर रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

वजन घटाने में भी मददगार
पत्तागोभी जूस प्राकृतिक रूप से आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसका कारण है कि इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर जैसे सक्रिय यौगिक मेटाबॉलिज्म को तेज करके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। पत्तागोभी जूस के सेवन से भूख कम लगती है और ओवरईटिंग का खतरा भी कम हो जाता है। जूस की यही खासियत वजन घटाने में सहायक होती है।

आंत से संबंधित समस्याओं का कर सकता है इलाज
पत्तागोभी के जूस का सेवन आंतों की विभिन्न समस्याओं का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ई.कोली और शिगेला नामक बैक्टीरिया से लडक़र कई तरह की आंत संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा इसमें ओलीनोलिक एसिड होता है, जो आंत की कार्यक्षमता को सुधारने में मदद कर सकता है।

पेट के अल्सर से कर सकता है बचाव
हाई एसिड, तनाव, शराब के अधिक सेवन, धूम्रपान आदि के कारण पेट में अल्सर हो सकता है। पत्तागोभी जूस में मौजूद अघुलनशील फाइबर पेट में अल्सर होने की संभावना को काफी हद तक कम कर सकता है। अध्ययनों के अनुसार, पत्तागोभी जूस पेट की सूजन को कम करने और पेट के कई संक्रमणों को खत्म करने में मदद कर सकता है।

शरीर को करता है डिटॉक्स
विषाक्त पदार्थों का जमाव होने से शरीर कई तरह की बीमारियों का घर बन सकता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि शरीर को डिटॉक्स करने वाली चीजों का सेवन किया जाए। पत्तागोभी जूस एक प्राकृतिक क्लींजर है और इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा रोजाना एक गिलास पत्तागोभी का जूस पीने से हृदय रोगों से भी बचाव होता है।

RELATED ARTICLES

सावधान ! खाना खाने के बाद भी लग रही बार-बार भूख, कहीं आपको ये बीमारियां तो नहीं

क्या आपको भी खाना खाने के बाद बार-बार भूख लगती है. क्या पेट भरा होने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है...

अकल दाढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अकल दाढ़ से होने वाला दर्द असहनीय होता है और इसकी वजह से बहुत तकलीफ होती है। इससे मसूड़ों पर भी दबाव पड़ता है,...

रेसिपी- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है खरबूजे का जूस

खरबूजे का जूस एक पूरी तरह से ताजा जूस है जिसे आपको खरबूजे के मौसम अर्थात् गर्मियों में बनाना चाहिए। खरबूज को खरबूजा या...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कब शांत होगा मणिपुर?

बेशक कहा सकता है कि आरंभ में केंद्र सरकार मणिपुर में विस्फोटक हो चुकी हालत का सटीक जायजा लेने में नाकाम रही। वरना, अब...

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

Recent Comments