Friday, June 2, 2023
Home राष्ट्रीय भारतीयों को पीएम मोदी सरकार पर अब भी भरोसा, 21 टॉप देशों...

भारतीयों को पीएम मोदी सरकार पर अब भी भरोसा, 21 टॉप देशों में सबसे आगे

नई दिल्ली। भारत के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर भरोसा है। मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस ग्लोबल ट्रस्ट मॉनिटर द्वारा दुनिया के 21 टॉप 21 देशों में कराए गए सर्वे से यह बात सामने निकलकर आई है। सर्वे का मकसद यह जानना था कि इन 21 देशों के लोगों को अपनी सरकार पर कितना भरोसा है। इसमें भारत के लोगों ने सबसे अधिक अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। यूं कहें तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दुनिया की सबसे भरोसमंद सरकार बनकर उभरी है।

फर्म ने कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 21 देशों में लोगों से बात की। अधिकांश देशों में 16-74 वर्ष के बीच के लोगों से उनकी सरकार को लेकर राय मांगी गई। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका में 18-74 वर्ष के लोगों से बात की गई। यह सर्वे बीते साल अगस्त और सीतंबर महीने में संपन्न हुआ।

इस सर्वे में सबसे अधिक शहरी लोग शामिल हुए। भारत सरकार पर 52त्न लोगों ने भरोसा जताया है। वहीं, यहां की आईटी कंपनियां (57प्रतिशत), ऊर्जा (57प्रतिशत), और बैंकिंग सर्विस (57प्रतिशत) के साथ सबसे भरोसेमंद सेक्टर बनकर उभरे हैं। हालांकि, सर्वे में लोगों ने सोशल मीडिया कंपनियों, तेल और गैस कंपनियों पर विश्वास की कमी को भी उजागर किया है।

इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा, इंटरनेट पर मौजूद लोग आईटी कंपनियों पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं। इसके बाद ऊर्जा, बैंकिंग, खुदरा, फाइनेंस सेक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, पैकेज्ड सामान, तेल और गैस कंपनियां आती हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल के एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल। बांकुड़ा जिले में एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments