Friday, June 2, 2023
Home राष्ट्रीय इसरो की अंतरिक्ष में ऊंची छलांग, सबसे बड़े एलवीएम-3 रॉकेट ने 36...

इसरो की अंतरिक्ष में ऊंची छलांग, सबसे बड़े एलवीएम-3 रॉकेट ने 36 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च और प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया है। भारत के सबसे भारी लॉन्च रॉकेट, लॉन्च व्हीकल मार्क-3 से लो अर्थ ऑर्बिट पर लॉन्च किए गए। सुबह 8.30 बजे से रॉकेट लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इन सैटेलाइटों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। गौरतलब है कि कुल 643 टन वजनी और 43.5 मीटर लंबा यह प्रक्षेपण यान इसरो का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है, जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। ये 36 उपग्रह 5805 टन वजन के हैं।

इसरो ने बताया कि मौजूदा मिशन एलवीएम3-एम3, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का दूसरा समर्पित वाणिज्यिक उपग्रह मिशन है, जिसे उसके ग्राहक ब्रिटिश कंपनी मैसर्स नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (मैसर्स वन वेब) के लिए चलाया जा रहा है। एलवीएम -3 इसरो के सबसे भारी प्रक्षेपण यान जीएसएलवीएमके -3 का ही नया नाम है जो सबसे भारी उपग्रहों को निश्चित कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता रखता है।

गौर हो कि वनवेब सैटेलाइट की बात करें तो यह यूके की संचार कंपनी है। इसमे ब्रिटेन की सरकार के साथ, भारत की भारतीय इंटरप्राइजेज, फ्रांस की यूटेलसैट, जापान की सॉफ्टबैंक, अमेरिका की ह्यूज्य नेटवर्क्स और दक्षिण कोरिया की हनव्हा बड़ी साझेदार हैं। इसका मुख्यालय लंदन में है। इस कंपनी का उद्देश्य दुनियाभर में बेहतर ब्रॉडबैंड सेवा को मुहैया कराना है।

वनवेब ने इसरो के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत 36 उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया है। पिछले साल भी इसरो ने कंपनी के 36 सैटेलाइट को स्थापित किया था। कुल 72 सैटेलाइट को लॉन्च करने का करार हुआ है। इसके लिए कुल एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लॉन्च फीस ली जा रही है। यह इसरो के सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल के एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल। बांकुड़ा जिले में एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments