Saturday, March 25, 2023
Home हेल्थ जानें, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं फूलगोभी की पत्तियां और कैसे...

जानें, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हैं फूलगोभी की पत्तियां और कैसे करें सेवन

सर्दी के मौसम में खाने के लिए मौसमी फल और सब्जियां मिलती हैं। फूल गोभी भी इसी मौसम में मिलती है। इसे सर्दियों की सब्जी भी कहते हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा पत्ता गोभी के पत्ते भी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। अक्सर पत्तागोभी के पत्ते फेंक देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें लाभकारी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, जानते हैं फूलगोभी के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में-फूलगोभी के पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। फूलगोभी के पत्तों का सेवन आप सलाद, सूप और स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।एक शोध में यह बात सामने आई है कि फूलगोभी के पत्तों में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह जरूरी पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से रतौंधी का खतरा कम होता है।

विशेषज्ञों की मानें तो फूलगोभी की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा पत्ता गोभी के सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके प्रयोग से महिलाओं को लाभ होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।इन सभी गुणों के अलावा फूलगोभी के पत्ते प्रोटीन और खनिजों से भरपूर होते हैं। प्रोटीन समेत अन्य जरूरी पोषक तत्व बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में कद, वजन और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके लिए फूलगोभी के पत्तों को फेंके नहीं बल्कि इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

बिना जिम जाएं घर पर ही कर सकते हैं ये 10 लेग एक्सरसाइज, मिलेगी मजबूत और सुंदर टांगे

वजन कम करते हुए हमेशा फिट और हेल्दी रहना हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ मोटापे पर ही ध्यान...

कहीं आप पर भारी ना पड़ जाए ओवरस्लीपिंग की आदत, जानें इसके नुकसान

सोना हमारी दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना हर किसी के लिए जरूरी है।...

मौसम में हो रहा यह उतार- चढ़ाव कर सकता है आपको बीमार, बरतें यह चार सावधानियां

देहरादून। मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। लगातार बदलता मौसम बीमार कर सकता है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी -अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री व  नेता विरोधी दल  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय...

एडवोकेट विकेश सिंह नेगी की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, देहरादून नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग को जारी किया नोटिस

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून में मटन और चिकन की दुकानों में बिना परीक्षण के बेचे जा रहे मांस को लेकर दायर जनहित याचिका...

पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर विधानसभा के स्कूलों का होगा कायाकल्प, जानिए क्या है शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की प्लानिंग और कितना बजट हुआ...

श्रीनगर/देहरादून। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खिर्सू, पाबौं व थलीसैंण ब्लॉक के स्कूलों का पुनर्निर्माण व मरम्मत किया जायेगा। इसके...

सत्र के बाद भी बना रहेगा मुद्दा

सवाल है कि संसद का बजट सत्र समय से पहले समाप्त हो जाने के बाद क्या भाजपा और कांग्रेस के उठाए मुद्दे समाप्त हो...

Recent Comments