फ्लीट मूवमेंट के दौरान वाहन समय से स्टार्ट न होने पर SSP देहरादून की कार्रवाई।
मामले की जांच CO ट्रैफिक को सौंपी गई
देहरादून
दिनांक : 18-12-2025
निलम्बन की कार्रवाई
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की फ्लीट में नियुक्त एक वाहन के फ्लीट मूवमेंट के दौरान समय से स्टार्ट न होने की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा संबंधित आरक्षी चालक के विरुद्ध तत्काल निलम्बन की कार्रवाई की गई है।
दिनांक 18-12-2025 को फ्लीट मूवमेंट के समय ड्यूटी पर तैनात आरक्षी चालक दीपक सैनी निर्धारित समय पर वाहन को स्टार्ट नहीं कर पाया, जिसे कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।
प्रकरण के पश्चात VIP फ्लीट में नियुक्त सभी वाहनों की मेंटेनेंस बुक (लॉग बुक) की जांच की गई, जिसमें सभी वाहनों की मेंटेनेंस नियमानुसार एवं सही पाई गई। इसके बावजूद संबंधित वाहन के स्टार्ट न होने के कारणों की विस्तृत जांच हेतु प्रकरण को क्षेत्राधिकारी (CO) ट्रैफिक को सौंपा गया है।

