Sunday, December 10, 2023
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा के समापन के साथ बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा...

चारधाम यात्रा के समापन के साथ बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 56 लाख पार

देहरादून। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह ने इस बार 56 लाख से अधिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा के इतिहास में चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना है। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चली चारधाम यात्रा के लिए लगभग 75 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 56.13 लाख से अधिक ने दर्शन किए। यात्रा के इतिहास में पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार हुआ है।

प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी। इस पर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सही साबित हुई है। वर्ष 2022 में चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले 2021 और 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई है। 2021 में 5.29 लाख और 2020 में मात्र 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वर्ष 2019 में 34.77 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा में आए थे।

आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

धाम             दर्शन करने वाले श्रद्धालु

केदारनाथ       19,61,025

बदरीनाथ        18,34,729

गंगोत्री             9,05,174

यमुनोत्री            7,35,244

हेमकुंड साहिब    1,77,463

कुल-             56,13, 635

RELATED ARTICLES

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को चूहों ने कुतरा

परिजनों में आक्रोश, डीप फ्रिज का दरवाजा खराब देहरादून। अजब खबर सामने आ रही है। जिला चिकित्सालय पौड़ी के पोस्टमार्टम हाउस में रखे एक शव को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ब्रिटेन- कुऑ और खाई

श्रुति व्यास उनके अपने देश में कल का कोई ठिकाना न था। इसलिए वे एक बेगाने देश में गए। लेकिन वहां भी उनका कोई ठिकाना...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

Recent Comments