Wednesday, November 29, 2023
Home उत्तराखंड जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं

जोशीमठ में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं

अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि  233 प्रभावित भू स्वामियों को वितरित की गई 

 प्रभावित 105 किरायेदारों को 52.50  लाख रुपए की धनराशि तत्काल राहत के तौर पर वितरित की गई

देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो  की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ रूपये की धनराशि 233 प्रभावित भूस्वामियों को वितरित कर दी गई है | 105 प्रभावित किरायेदारों को 52.50 लाख की धनराशि तत्काल राहत के रूप में वितरित की गई है |

सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 06 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 170 एलपीएम हो गया है।  अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 661 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2957 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है। अभी तक 863 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई है।  दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं  हुई है | उन्होनें जानकारी दी कि गांधीनगर में 01,  सिंहधार में 02,  मनोहरबाग में 05,  सुनील में 07 क्षेत्र / वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। 248 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 900 है। 41 प्रभावित परिवार रिश्तेदारों या किराए के घरों में चले गए हैं |

RELATED ARTICLES

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए श्रमिकों से की मुलाकात

देहरादून। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड में भर्ती किये गए श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

Recent Comments