Friday, June 2, 2023
Home राष्ट्रीय खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

चंडीगढ़।  ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पंजाब सरकार और राज्य पुलिस ने हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है कि 18 मार्च को ही एनएसए लगा दिया गया था। न्यायालय ने सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने शनिवार (18 मार्च) को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा किया था, हालांकि वह भागने में सफल रहा। इससे पहले पंजाब पुलिस ने कहा था कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए चलाए ऑपरेशन के तहत अब तक 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि 78 लोग पहले दिन, 34 दूसरे दिन और दो तीसरे दिन यानी आज हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने बताया था कि फरवरी से लेकर अब तक संगठन के तत्वों के खिलाफ छह मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें सामाजिक सद्भावना का माहौल बिगाडऩे की कोशिश से लेकर पुलिस के कार्य में दखल देने, पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने से लेकर शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में 10 हथियार और चार वाहन भी जब्त किये गये हैं। पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और उन्हें असम भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल के एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल। बांकुड़ा जिले में एक कारखाने में पिघला हुआ लोहा गिरने से बुधवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments