Wednesday, November 29, 2023
Home राष्ट्रीय एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, सीट से बांधकर...

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, सीट से बांधकर देना पड़ा एंटी-एंजाइटी इंजेक्शन

मुंबई। इन दिनों फ्लाइट में उपद्रव की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। लंदन से मुंबई आने वाली एयर इंडिया का फ्लाइट में भी कुछ ऐसा वाकया हुआ कि उपद्रव कर रहे यात्री को सीट से बांधकर एंटी-एंजाइटी इंजेक्शन देना पड़ गया। रत्नाकर द्विवेदी नाम के इंडो-अमेरिकन यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उसे सुरक्षा अधिकारियों के हवाले किया गया था। फिलहाल कोर्ट ने उसे जाने की इजाजत दे दी थी और सोमवार को दोबारा अदालत में पेश होने के लिए कहा था।

द्विवेदी ने पुलिस को बगताया कि वह सिंगिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए मुंबई आया है। पुलिस ने उससे गाना गाने को कहा तो वह कहना लगा कि वह रैपर बनने की ट्रेनिंग ले रहा है। सीनियर केबिन क्रू शिल्पा मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि एयर इंडिया के विमान ने लंदन से रात में 10 बजे उड़ान भरी थी। यात्री सीट नंबर 26 बी पर बैठा था। थोड़ी ही देर में वह वॉशरूम गया। इसके बाद फायर अलार्म बजने लगा। जब वॉशरूम का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि द्विवेदी लाइटर और सिगरेट लेकर खड़ा था।

क्रू ने जब उससे स्मोकिंग बंद करने को कहा तो वह गाली देने लगा। पायलट कैप्टन संजय यादव ने कहा कि क्रू ने उसे कई बार चेतावनी दी लेकिन वह थोड़ी देर चुप रहा और फिर एयरक्राफ्ट के इमर्जेंसी एग्जिट के पास पहुंचकर दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एक यात्री का लात मार दी और गालियां बकने लगा। इसके बाद क्रू जबरदस्ती उसे उसकी सीट पर ले गए।

एक क्रू मेंबर ने बताया, ‘वहां मौजूद एक डॉक्टर ने उसके बारे में पता किया। द्विवेदी ने डॉक्टर को बताया कि वह दवाओं पर चल रहा है। हालांकि जब उसका बैग चेक किया गया तो कोई दवाई नहीं मिली बल्कि ई-सिगरेट मिली। इसके बाद डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दिया। जब फिर भी वह शांत नहीं हुआ तो उसके हाथ पैर सीट में बांध दिए गए।’
द्विवेदी ने कहा कि उसके हाथ से ई-सिगरेट छीन ली गई थी इसीलिए वह आपे से बाहर हो गया था। पुलिस को संदेह हैकि वह निकोटीन अडिक्ट हो सकता है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई पहुंचने पर आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया था। बता दें कि हाल ही में 24 साल की एक महिला को कोलकाता से बेंगलुरु की फ्लाइट में स्मोकिंग के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

मलेरिया जैसे लक्षणों की बीमारी ने ली पांच और बच्चों की जान, लोगों में हड़कंप

अब तक एक दर्जन मौत रांची। झारखंड के गोड्डा के बाद पाकुड़ जिले में भी बड़ी संख्या में बच्चे मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षणों की बीमारी से...

बर्थडे मनाने के लिए पति ने दुबई लेकर जाने से किया इंकार तो पत्नी ने कर दिया ये कांड

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जन्मदिन पर दुबई...

फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 400 के पार दर्ज किया गया एक्यूआई

दिल्ली- एनसीआर। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

Recent Comments