उत्तराखंड में परिवर्तन का मन बना चुकी जनता, प्रीतम बोले भाजपा ने साढ़े 4 साल में किये सिर्फ झूठे वायदे
परिवर्तन यात्रा के जरिये कार्यकर्ताओं और जनता में जोश भरने में कामयाब दिख रही कांग्रेस, प्रीतम सिंह का युवाओं में क्रेज
हरिद्वार। उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण का लक्सर विधानसभा में विधिवत समापन हो गया है। यात्रा के दूसरे चरण में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में काफी उत्साह देखा गया। हरिद्वार ग्रामीण से लेकर लक्सर तक सभी जगह प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं में 2022 के लिए जोश भरने का काम किया। इसे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की खासियत कहे य फिर पिछले साढ़े चार साल से संगठन के लोगो को साथ लेकर चलने की खूबी। अभी तक जिस भी विधानसभा में यात्रा पहुंची वंहा प्रीतम सिंह का स्वागत करने में कार्यकर्ताओं में उत्साह नज़र आया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता दिल की गहराई से परिवर्तन का मन बना चुकी है। बीजेपी ने साल 2017 में किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था। साढ़े चार वर्षों में ऋण तो माफ नहीं हुआ, किसानों की उत्पीड़न जरूर हुआ। इनकी नीतियों से तंग आकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। कोरोना काल में जब लोग संक्रमण से जूझ रहे थे तो भाजपा सीएम बदलने में लगी थी। बीजेपी ने साढ़े चार साल में जनता पर तीन मुख्यमंत्री थोपे, यह जनता का अपमान है।