Sunday, March 26, 2023
Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा की लव अगेन भारत में भी होगी रिलीज

प्रियंका चोपड़ा की लव अगेन भारत में भी होगी रिलीज

प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। जल्द ही वह कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। हॉलीवुड फिल्म लव अगेन उन्हीं में शुमार है। यह वही फिल्म है, जिसका नाम पहले टेक्स्ट फॉर यू रखा गया था। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और अब खबर है कि यह फिल्म भारत में भी रिलीज होगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लव अगेन का पोस्टर साझा कर यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, प्रियंका की अगली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन भारत में रिलीज होने वाली है। यह इस साल 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्टर में प्रियंका के साथ फिल्म के हीरो सैम ह्यूगन दिख रहे हैं। फिल्म में कनाडाई गायिका सेलिन डियोन के अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी हैं।

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सैम के किरदार रॉब से होती है, जो ब्रेकअप के गम से निकलने के लिए एक महिला की मदद लेता है, वहीं प्रियंका उर्फ मीरा भी अपने बॉयफ्रेंड के निधन के बाद जिंदगी में आगे बढऩे के लिए संघर्ष कर रही है। वह लगातार रॉब उर्फ सैम को यह सोचकर मैसेज करती है कि वो उसका पुराना नंबर है। रॉब, मीरा की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसके प्यार में पड़ जाता है। प्रियंका ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर बताया कि लव अगेन का ट्रेलर आने वाला है, तभी से जिम स्ट्रॉस के निर्देशन में बनी उनकी इस फिल्म को लेकर प्रशंसक उतावले हो गए थे। फिल्म से जुड़े कलाकारों से तो सभी वाकिफ थे, लेकिन यह जानकारी किसी को नहीं थी कि इसमें प्रियंका के पति निक भी हैं। ट्रेलर में उन्हीं का सरप्राइज मिला है, जिन्हें देख लोग गदगद हो गए हैं। हालांकि, फिल्म में निक मेहमान भूमिका में हैं।

प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम के रूसो ब्रदर्स इसे बना रहे हैं। उनकी यह एक्शन पैक्ड सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। प्रियंका हॉलीवुड एक्शन फिल्म एंडिंग थिंग्स का भी हिस्सा हैं। खास बात यह है कि इसमें वह मार्वल सीरीज फेम स्टार एंथोनी मैकी के साथ नजर आएंगी। प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस में दिखी थीं।

RELATED ARTICLES

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

सलमान खान के रोमांटिक सॉन्ग “जी रहे थे हम” का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े संग दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

मैं हूं हीरो तेरा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से अमाल मलिक की जी रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

Recent Comments