Monday, December 11, 2023
Home मनोरंजन पुष्पा-2 में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह, असफलता से उबरने का...

पुष्पा-2 में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह, असफलता से उबरने का प्रयास

हिन्दी सिनेमा के ऊर्जावान सितारों में शामिल रणवीर सिंह इन दिनों अपनी असफलता को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी गत वर्ष प्रर्दशित रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस असफल हो गई थी। उससे पहले उनकी कबीर खान निर्देशित 83 को भी असफलता का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि अपनी असफलता को धोने के लिए रणवीर सिंह ने ख्यातनाम निर्देशक सुकुमार का हाथ थामा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार रणवीर सिंह सुकुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा-2 में कैमियो करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह पुष्पा-2 में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। जिसके चलते फिल्म को एक अलग मोड मिलेगा। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह पर कुछ एक्शन दृश्य भी फिल्माए जाएंगे, जिससे एक्शन का डोज डबल होगा। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अल्लू अर्जुन के फैंस को काफी बेसब्री से फिल्म पुष्पा: दि रूल का इंतजार है। जब फिल्म का पहला पार्ट आया था तो पूरे देश के सिर पर पुष्पा फीवर चढ़ा हुआ था। फिल्म के गाने, डायलॉग और हर एक सीन लोगों को जुबानी याद हो गया था। फिल्म के हीरो अल्लू अजुर्न की फैन फॉलोइंग इस फिल्म से कई गुना बढ़ चुकी है। इन दिनों फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जारी है।

मेकर्स ने बीते दिनों फिल्म का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें यह नजर आया था कि पुष्पा फरार हो गया है और पूरे देश की पुलिस उसे खोज रही है। मेकर्स ने फैंस को इस वीडियो के साथ यह जानकारी भी दी थी कि फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर छाई शाहरुख खान की जवान, अस्त्र अवॉर्ड में नॉमिनेट होने वाली बनी इकलौती इंडियन फिल्म

शाहरुख खान की जवान ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था। सिनेमाघरों के अलावा एटली की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने ओटीटी...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

फाइटर से सामने आई अनिल कपूर की झलक, ग्रुप कैप्टन बन खूब जचे अभिनेता

पिछले कई दिनों से फिल्म फाइटर सुर्खियों में है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया- महाराज देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र...

अक्षय, शाहरुख और अजय देवगन को केंद्र सरकार का नोटिस, गुटखा कंपनियों के विज्ञापन के मामले में कार्रवाई

लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच को सूचित किया गया है कि अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन...

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्र और आम जनता

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

सर्दियों में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक रिजन

भुट्टा, मकई, कॉर्न से पूरी दुनिया में जाना जाने वाला मक्का एक ऐसा अनाज है जो बहुत ज्यादा सेहतमंद होता है. इसमें विटामिन, फाइबर,...

Recent Comments