Wednesday, November 29, 2023
Home Political अभी शपथ की तैयारी चल ही रही है उधर एक्शन में आ...

अभी शपथ की तैयारी चल ही रही है उधर एक्शन में आ गए भगवंत मान , देखिये क्या दिए निर्देश।

चंडीगढ़ :  पंजाब को 16 मार्च को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा।

इधर शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है और उधर भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। शनिवार को भगवंत मान की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं। मान के निर्देश पर राज्य सरकार ने कई वीवीआईपी और बड़े नेताओं की सरकारी सुरक्षा पर कैंची चला दी है।

पंजाब के पूर्व विधायकों और मंत्रियों की सिक्योरटी वापस लेने के ऑर्डर जारी किए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के पूर्व अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का फरमान भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वेणु प्रसाद को अपना प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया। वेणु प्रसाद 1991 बैच के आईएएस हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस विभाग ने जो आदेश जारी किये हैं उसके मुताबिक 13 पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर सहित कुल 122 लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है। इनमें राज्य के कई पूर्व मंत्री भी हैं।

बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीतें जीतकर बहुमत हासिल किया है, वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 3 और बीजेपी को 2 और बसपा को महज 1 सीट पर संतोष करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

भाजपा शासन में ऋषिकेश एम्स भ्रष्टाचार का अड्डा बना- कांग्रेस

अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से क्यों बच रही भाजपा सरकार- कांग्रेस इन्वेस्टर समिट के नाम पर बेरोजगार को गुमराह कर रही भाजपा सरकार एम्स...

खडगे ने पीएम मोदी के मणिपुर न जाने पर उठाए सवाल, कहा , महिलाओं, बच्चों के खिलाफ हिंसा को बनाया गया हथियार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बुधवार को कहा कि यह स्पष्ट है कि मणिपुर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार...

बड़ी खबर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को सौंपी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पार्टी हाई कमान ने उत्तराखंड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

उत्तराखण्ड में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना के लिए केन्द्र से अनुरोध किया जायेगा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट टाउन स्थित, ग्राफिक एरा...

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब- सीएम योगी

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पत्रकारों से की बातचीत  सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने...

मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारम्भ

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ शहरी क्षेत्रों हेतु किया गया। इस मौके...

इस तरह खाते हैं शहद तो तुरंत बंद कर दें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

शहद में सेहत का खजाना होता है।  इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. आयुर्वेद में भी इसके महत्व को...

Recent Comments