Friday, March 24, 2023
Home मनोरंजन हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स में छाई आरआरआर

हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स में छाई आरआरआर

एसएस राजामौली की फिल्म  आरआरआर  दुनियाभर में कमाई, सम्मान और पुरस्कार पा रही है। यह सिलसिला रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ने बीते दिनों कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों की सूची में अपनी जगह बनाई। इन पुरस्कार कार्यक्रमों में राजामौली दुनियाभर के दिग्गज फिल्ममेकर्स से मिले। अब फिल्म ने हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड में कई श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए। इस समारोह में राजामौली, रामचरण और एमएम कीरवानी मौजूद रहे।

ऑस्कर से पहले हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन अवॉर्ड्स में  आरआरआर  की धूम देखने को मिली। यहां आरआरआर  को कई श्रेणियों में पुरस्कार मिले। फिल्म को बेस्ट इंटरनैशनल फिल्म चुना गया। राजामौली और रामचरण ने यह पुरस्कार लिया। बेस्ट सॉन्ग के लिए नाटू-नाटू को चुना गया और एक बार फिर से एमएम कीरवानी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आए। इनके अलावा फिल्म को बेस्ट स्टंट और बेस्ट एक्शन की श्रेणी में भी सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों से राजामौली गदगद नजर आए।

बेस्ट एक्शन फिल्म का पुरस्कार लेते हुए राजामौली ने अपने स्टंट कोरियोग्राफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, यह बेस्ट एक्शन फिल्म है। हमने बेस्ट स्टंट भी जीता है, लेकिन सही मायनों में बेस्ट स्टंट का पुरस्कार स्टंट कोरियोग्राफर को मिलना चाहिए। मुझे खुशी होती अगर वो यहां होते। उनकी टीम हमारा मनोरंजन करने के लिए अपनी जान पर खेलती है। मैं सभी मुख्य पुरस्कार समितियों से निवेदन करना चाहूंगा कि वे स्टंट कोरियोग्राफर के लिए एक अलग श्रेणी बनाएं।

आरआरआर  कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला था। इसके अलावा यह गाना इसी श्रेणी में ऑस्कर के लिए भी नामांकित है। हाल ही में फिल्म को क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्शन फिल्म और बेस्ट एक्टर इन एक्शन मूवी के लिए नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में जूनियर एनटीआर और रामचरण का मुकाबला निकोलस केज, टॉम क्रूज और ब्रैड पिट से होगा।

ऑस्कर पुरस्कार की घोषणा 12 मार्च को होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म को अमेरिका में फिर से रिलीज करने का फैसला लिया गया है।  आरआरआर  अमेरिका के लगभग 200 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर की पुष्टि वेरिएंस फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर की थी। वेरिएंस फिल्म ने लिखा,  आरआरआर फाइनल ट्रेलर। जश्न शुरू होने दें। एसएस राजामौली की उत्कृष्ट कृति फिल्म  आरआरआर  3 मार्च से देशभर में 200 से अधिक सिनेमाघरों में वापसी कर रही है।

आरआरआर  पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

सलमान खान के रोमांटिक सॉन्ग “जी रहे थे हम” का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े संग दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

मैं हूं हीरो तेरा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से अमाल मलिक की जी रहे थे...

टिप टिप बरसा पानी पर रवीना ने एक बार फिर मटकाई कमर, नॉर्वेजियन बॉयज के साथ किया डांस

रवीना टंडन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सारी सुपहिट मूवीज भी दे डाली है। हाल ही में रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

मैक्स अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कार्मिक से ठगे एक लाख रुपये, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। मैक्स अस्पताल में चिकित्सक की अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग ने सेवानिवृत्त कार्मिक से एक लाख रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने...

फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार से 40 लाख रुपए मांगने के मामले...

बिना जिम जाएं घर पर ही कर सकते हैं ये 10 लेग एक्सरसाइज, मिलेगी मजबूत और सुंदर टांगे

वजन कम करते हुए हमेशा फिट और हेल्दी रहना हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ मोटापे पर ही ध्यान...

Recent Comments