Friday, June 2, 2023
Home हेल्थ खीरा छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले? जानें इसे खाने का सही...

खीरा छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले? जानें इसे खाने का सही तरीका क्या है?

सलाद के रूप में कच्चा खाया जाने वाला खीरा एक से एक कई जबरदस्त पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। क्योंकि खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी मौजूद होता है। यही वजह है कि गर्मी में कड़ी धूप की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में खीरा आपकी काफी मदद कर सकता है। हालांकि कुछ लोग खीरे को छीलकर तो कुछ इसे साबुत खाना पसंद करते हैं। अब सवाल उठता है कि खीरे को छीलकर खाना कितना सही है? क्या वास्तव में खीरे को छीलकर खाया जाना चाहिए? आइए जानते हैं इसका जवाब…

खीरे को छीलकर खाने से ज्यादा फायदेमंद इसे बिना छीले खाना है। अगर आप खीरे को बिना छिले खाएंगे तो आपको इसके कई फायदे मिलेंगे। क्योंकि खीरे के छिलके में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीके से फायदे पहुंचाते हैं। इसके छिलके में टैनिन और फ्लेवोनोइड्स सहित एक से एक एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करते हैं और तो और पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। आइए जानते हैं कि बिना छीले खीरे खाने के क्या फायदे मिलते हैं।

छीलकर खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए?

1. वजन कम करने में मिलती है मदद: जब आप खीरे इसके छिलके उतारे बगैर खाते हैं तो आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। खीरे का छिलका बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। यही वजह है कि साबुत खीरा खाने से आपका वजन भी तेजी से घटता है।
2. नहीं होगी कब्ज की समस्या: अगर आप छिलका सहित खीरा खाएंगे तो आपको कब्ज की परेशानी नहीं होगी। आपका पेट रोजाना साफ होगा और शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा। साबुत खीरे खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी।
3. शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार: खीरे को बिना छीले खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है और तो और टॉक्सिन्स को बाहर निकालना भी आसान हो जाता है।

रखें इन बातों का ध्यान
1. खीरे को साबुत खाने से पहले इसे अच्छे से धो लें।
2. हो सके तो खीरे को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
3. खीरे के ऊपर और नीचे का सिरा काटकर अलग कर दें।

RELATED ARTICLES

सावधान ! खाना खाने के बाद भी लग रही बार-बार भूख, कहीं आपको ये बीमारियां तो नहीं

क्या आपको भी खाना खाने के बाद बार-बार भूख लगती है. क्या पेट भरा होने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है...

अकल दाढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

अकल दाढ़ से होने वाला दर्द असहनीय होता है और इसकी वजह से बहुत तकलीफ होती है। इससे मसूड़ों पर भी दबाव पड़ता है,...

रेसिपी- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है खरबूजे का जूस

खरबूजे का जूस एक पूरी तरह से ताजा जूस है जिसे आपको खरबूजे के मौसम अर्थात् गर्मियों में बनाना चाहिए। खरबूज को खरबूजा या...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments