Monday, December 4, 2023
Home ब्लॉग सीएम पद के लिए सिद्धरमैया का स्वभाविक चेहरा

सीएम पद के लिए सिद्धरमैया का स्वभाविक चेहरा

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद जो सबसे पहला सवाल है वह ये है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? हो सकता है कि कांग्रेस आलाकमान ने तय कर रखा हो और कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उसी नाम पर मुहर लगे। लेकिन कम से कम अभी की स्थिति में दो प्रबल दावेदार दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार। अगर कांग्रेस के जानकार सूत्रों की मानें तो ज्यादा संभावना इस बात की है कि सिद्धरमैया के नाम पर सहमति बने। वे मुख्यमंत्री बनें और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बना कर महत्वपूर्ण विभाग सौंपे जाएं। यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद किसी समय शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

कांग्रेस आलाकमान को पता है कि सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों का महत्व है और चुनावी जीत में दोनों का बराबर योगदान है। सिद्धरमैया ओबीसी समुदाय से आते हैं, जिसका 36 फीसदी के करीब वोट है। यह भी हकीकत है कि किसी दूसरी पार्टी के पास चाहे वह भाजपा हो या जेडीएस उसके पास कोई बड़ा ओबीसी नेता नहीं है। भाजपा लिंगायत और जेडीएस वोक्कालिगा वोट की राजनीति करती रही है। सो, सिद्धरमैया की वजह से ओबीसी कांग्रेस के साथ जुड़ा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस हारी थी लेकिन उसका वोट दो फीसदी बढ़ा था और वह सिद्धरमैया की वजह से संभव हो पाया था। दूसरे, पांच साल तक सरकार चलाने के बाद भी उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कांग्रेस को लग रहा है कि वे लोकसभा चुनाव में भी काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

शिवकुमार का महत्व यह है कि वे वोक्कालिगा हैं और इस बार कांग्रेस को जो बढ़त मिली है वह संभवत: वोक्कालिगा वोट से ही मिली है। अब तक यह वोट लगभग पूरी तरह से जेडीएस के साथ जाता था लेकिन शिवकुमार के सीएम बनने की संभावना की वजह से इसका कुछ हिस्सा कांग्रेस के साथ आया है। इसके अलावा कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन और संसाधनों का इंतजाम करने का जिम्मा भी शिवकुमार के ऊपर था। उन्होंने बहुत बेहतर ढंग के संसाधन जुटाए और चुनाव का प्रबंधन किया।

ध्यान रहे जेडीएस जैसी पार्टी के नेता एचडी कुमारस्वामी को कहना पड़ा कि उनके पास संसाधन नहीं थे अन्यथा वे 25 और सीटों पर अच्छे से चुनाव लड़ सकते थे। जाहिर है इस लिहाज से शिवकुमार की बड़ी उपयोगिता है। वे कांग्रेस के संकटमोचन हैं। संकट चाहे किसी भी प्रदेश का हो उसे सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान उनके ऊपर भरोसा करता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता का कहना है कि सिद्धरमैया के मुकाबले शिवकुमार की उम्र कम है और उनको आगे मौका मिल सकता है। हालांकि यह भी तय है कि शिवकुमार आसानी से दावा छोड़ेंगे नहीं।

RELATED ARTICLES

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

क्योंकि सवाल राजनीतिक है

जो समस्या पैदा हुई है, उसका कारण संविधान की अस्पष्टता नहीं है। अगर केंद्र में सत्ताधारी पार्टी सर्वसत्तावादी महत्त्वाकांक्षाएं पाल ले, तो वे तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments