Friday, June 2, 2023
Home मनोरंजन सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब...

सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी

सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में काम करने के बाद अब वेब पर भी अपनी शुरुआत कर रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज है दहाड़, जिसे लेकर पिछले कुछ समय से सोनाक्षी सुर्खियों में हैं। इससे जुड़ीं यूं तो कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे बेशक सोनाक्षी के साथ उनके प्रशंसकों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। दरअसल, दहाड़ का प्रीमियर प्रतिष्ठत बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है।

सोनाक्षी अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज दहाड़ से ओटीटी पर अपना करियर शुरू कर रही हैं, जो इसी साल स्ट्रीम होगी, लेकिन उससे पहले इसे बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर साझा कर लिखा, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में गूंजेगी दहाड़ और इसी के साथ यह इस प्रतिष्ठित समारोह में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बन गई है। इसका हिस्सा बन गर्व है। दुनिया को अपनी दहाड़ सुनाने का इंतजार नहीं कर सकती।

इस सीरीज की निर्माता जोया अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। इसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े जोया के दोस्तों से लेकर प्रशंसकों तक ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। श्वेता बच्चन ने लिखा, शानदार और बधाई। निर्देशक होमी अदजानिया ने एक ताली वाला इमोजी शेयर किया, वहीं सिकंदर खेर ने स्टार शेयर कर सीरीज की टीम को बधाई दी। हुमा कुरैशी और निर्देशक गुनीत मोंगा ने भी इसे लेकर खुशी जाहिर की है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल बर्लिन में हर साल आयोजित होने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह है, जिसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। गली बॉय से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक कई भारतीय फिल्मों को इस समारोह में दिखाया जा चुका है।

दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज की कहानी राजस्थान के एक छोटे से शहर में दिखाई गई है। सोनाक्षी इसमें स्थानीय पुलिस सब इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के रोल में हैं। एक सार्वजनिक शौचालय में कई महिलाएं रहस्मय तरीके से मृत मिलती हैं, जिसके केस की जांच अंजलि करती है। इसके बाद पुलिस और किलर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है। सीरीज में विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी हैं।

वैसे डिजिटल जगत में सोनाक्षी के करियर की शुरुआत 2021 में फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया से हो चुकी है। यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई थी। 2022 में सोनाक्षी की फिल्म डबल एक्सएल सिनेमाघरों में आई, लेकिन यह फ्लॉप रही। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी थीं। सोनाक्षी को जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरा मंडी में भी देखा जाएगा। इसके अलावा वह रितेश देशमुख के साथ फिल्म ककुड़ा में दिखेंगी।

RELATED ARTICLES

ग्रीन थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बिखेरा जलवा, स्माइल पर फैंस हुए फिदा

पंजाबी फिल्म जोगी में अपने अभिनय और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाने वाली अमायरा दस्तूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी...

प्रभास की आदिपुरुष का दूसरा गाना राम सिया राम जारी, 16 जून को रिलीज होगी फिल्म

भगवान राम और माता सीता के अद्भुत प्रेम से सजी आदिपुरुष अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रभास और कृति सेनन के...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अगर राष्ट्रपति बना तो खत्म करूंगा अवैध प्रवासियों के बच्चों की स्थायी नागरिकता- डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अवैध रूप से रह...

बिग ब्रेकिंग- सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद रावत ने की खुदकुशी। बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी। सीएम आवास से राजभवन...

देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के...

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

– एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 30 मई से 2 जून 2023 तक आयोजित  –  रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा...

Recent Comments