Wednesday, November 29, 2023
Home उत्तराखंड दीनदयाल मिनी सचिवालय के स्वरुप को विकसित करने में तेजी लायें- महाराज

दीनदयाल मिनी सचिवालय के स्वरुप को विकसित करने में तेजी लायें- महाराज

पंचायतीराज विभाग बैठक में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर

देहरादून। ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित करने व महत्वाकांक्षी योजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारने का प्रयास होना चाहिए। पंचायत भवनों को दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने के कार्य में तेजी लाई जाए।

उक्त बात प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष संख्या-120 में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने और पंचायत भवनों के निर्माण के साथ-साथ दीनदयाल मिनी सचिवालय को व्यवस्थित करने के लिए सभी औपचारिकताएं व व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ग्राम-सभाओं को सशक्त और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से ही यह संभव हो पाएगा। इसलिए ग्राम सभा में होने वाले विकास कार्यों के लिए विभागों से तालमेल आवश्यक है। त्रिस्तरीय पंचायतें स्वावलंबी व स्वायत्त हों इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के प्रयास होने चाहिए।

समीक्षा बैठक में पंचायती राज सचिव नितेश झा, अपर सचिव ओमकार सिंह, पंचायती राज निदेशक बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक मनोज तिवारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए श्रमिकों से की मुलाकात

देहरादून। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड में भर्ती किये गए श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दो दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा

रुड़की। किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले और वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का डर दिखाने वाले अभियुक्त को अदालत...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

Recent Comments