Monday, December 4, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान में फ्री राशन को लेकर फिर मची भगदड़, 3 बच्चों समेत...

पाकिस्तान में फ्री राशन को लेकर फिर मची भगदड़, 3 बच्चों समेत 12 की मौत

कराची। पाकिस्तान के कराची में फ्री का राशन लेने को लेकर एक बार फिर भगदड़ की खबर सामने आई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना कराची के नौरस चौराहे में मौजूद कारखाने की बताई जा रही है।

पाकिस्तान में गेहूं का आटा अपने रेकॉर्ड दाम पर है। आम गरीब जनता की पहुंच से ये बाहर हो चुका है। फिर भी रमजान के महीने में कोई भूखा न रहे, इसके लिए कई संस्थाएं मुफ्त राशन बांटने का काम कर रही हैं। कराची में शुक्रवार को भी राशन बांटा जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग इक_ा हो गए। आटे की बोरियां कम थी वहीं उसे लेने वाले बड़ी संख्या में थे। हर व्यक्ति अपने लिए एक बोरी चाहता था, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए। लोग बिना देखे इनके ऊपर से गुजरते रहे, जिस वजह से 3 बच्चे और 8 महिलाओं की मौत हुई है।

पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। महंगाई अब सच में पाकिस्तानी जनता को मारने लगी है। रमजान के महीने में पाकिस्तानी जनता को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लोगों के लिए अब उनके परिवार का पेट भरना ही सबसे बड़ी चुनौती है। महंगाई अब इस कदर बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में लोगों को दान पर निर्भर होना पड़ रहा है। मुफ्त राशन बंटने की खबर जंगल में आग की तरह फैलती है और देखते ही देखते भीड़ लग जाती है।

RELATED ARTICLES

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड। स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने 1,548 मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments