Sunday, December 10, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय मुफ्त के आटे को लेकर पूरे पाकिस्तान में मची भगदड़

मुफ्त के आटे को लेकर पूरे पाकिस्तान में मची भगदड़

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में आटा वितरण केंद्रों पर मची भगदड़ में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आटा वितरण को लेकर सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पहली भगदड़ साहीवाल में उस समय हुई जब बड़ी संख्या में लोग मुफ्त का आटा लेने पहुंचे थे और महिलाएं भी लंबी-लंबी कतारों में खड़ी थीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ अधीर हो गई, जिससे भगदड़ मच गई और हर कोई आटा बैग लेने की कोशिश कर रहा था।

नतीजतन, इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 46 अन्य घायल हो गए। इस बीच साहीवाल उपायुक्त व जिला पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। आटा मांगने वालों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने की भी खबरें हैं। रहीम यार खान में मुफ्त आटा लेने के चक्कर में 73 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया गया, जबकि कई अन्य घायल हो गए। झंग में सरकारी ग्रेजुएट बॉयज कॉलेज में आटा बांटने के स्थान पर एक वृद्ध महिला पर कथित अत्याचार के विरोध में महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं का आरोप है कि आटे की थैलियां बांटने के दौरान कर्मचारियों द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

पेशावर में विभिन्न स्थानों पर मुफ्त सरकारी गेहूं के आटे की आपूर्ति के लिए विरोध और मारपीट देखी गई क्योंकि शहर की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने में अपनी लाचारी व्यक्त की। मुफ्त आटा नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने कोहाट रोड को जाम कर दिया, जिसके चलते यातायात जाम हो गया। उन्होंने शिकायत की कि उन्हें पूरे दिन लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा और फिर भी खाली हाथ घर लौटे और दावा किया कि भाई-भतीजावाद के आधार पर राजनीतिक संबद्धता को ध्यान में रखते हुए आटा बांटा जा रहा है।

मुफ्त सरकारी आटा नहीं मिलने की शिकायतें हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रांत में, विशेष रूप से इसके दक्षिणी जिलों में, बड़ी संख्या में महिलाएं मुफ्त आटा लेने के लिए वितरण बिंदुओं पर इक_ा होती हैं, जिससे पुलिस के लिए स्थिति का प्रबंधन करना मुश्किल हो जाता है। दक्षिणी पंजाब की हासिलपुर तहसील में मुफ्त आटा वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में कम से कम पांच महिलाएं घायल हो गईं।

RELATED ARTICLES

रेस्टोरेंट में खाना खाने गई महिला, टेबल की फोटो खींची ही थी कि आ गया 10 लाख का बिल, पढ़िए पूरी खबर 

बीजिंग। दुनिया में सबकुछ इतना डिजिटल हो चुका है कि लोग रेस्टोरेंट में जाकर भी बैठे- बैठे क्यूआर कोड के जरिए खाना ऑनलाइन ऑर्डर...

ब्रिटिश सरकार ने भारतीयों के लिए ब्रिटेन में काम करना किया मुश्किल, वीजा में किया ये बदलाव

लंदन। ब्रिटिश सरकार द्वारा कुशल श्रमिक वीजा के लिए सीमा बढ़ाए जाने से लगभग 300,000 गैर ब्रिटेन के लोग प्रभावित होंगे, जिनमें से कई भारतीय...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ब्रिटेन- कुऑ और खाई

श्रुति व्यास उनके अपने देश में कल का कोई ठिकाना न था। इसलिए वे एक बेगाने देश में गए। लेकिन वहां भी उनका कोई ठिकाना...

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

Recent Comments