Sunday, March 26, 2023
Home मनोरंजन फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 9,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज,...

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 9,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, पठान से भी आगे

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि करण जौहर इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। फिल्म से जुड़ी आए दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही है। अब इससे जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शंस की यह अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी।

धर्मा प्रोडक्शंस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए वो करने वाला है, जो यशराज फिल्म्स पठान के लिए नहीं कर सका। पठान को दुनियाभर में 8,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। रॉकी और रानी को उसकी स्टार पावर मिलती है अपने निर्देशक करण जौहर से, जिन्होंने पिछली बार 2016 में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक करण फिल्म को अपनी सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम के स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं। पटना के एक एग्जिबिटर रोशन सिंह ने कहा, हम रॉकी और रानी.. के लिए फिर से अपना मल्टीप्लेक्स खोलने वाले हैं। पठान के अलावा रॉकी और रानी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। हमने धर्मा की हर फिल्म अपने यहां स्क्रीन की है। करण की इस फिल्म के लिए हम फिर अपना मल्टीप्लेक्स खोलने वाले हैं।

इस फिल्म के जरिए आलिया और रणवीर ने दूसरी बार साथ काम किया है। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय के लिए साथ आए थे। फिल्म में जहां रणवीर, रॉकी का किरदार निभाएंगे, वहीं आलिया, रानी की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। धर्मेंद्र सालों बाद इसके जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। करण फिल्म में अपने चहिते निर्देशक यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देंगे। आलिया-रणवीर पर एक गाना फिल्माया गया है, जिसके जरिए यश को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें कि करण की फिल्म कभी खुशी कभी गम का नाम यश की फिल्म कभी कभी से प्रेरित था।

धर्मा प्रोडक्शंस की पिछली बार ब्रह्मास्त्र आई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद वह फिल्म गोविंदा नाम मेरा लेकर आए। हालांकि, इसे दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। अब करण अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले योद्धा लेकर आ रहे हैं, जो उनके करियर की पहली एक्शन फ्रेंचाइजी है। वह सिंघम अगेन से भी जुड़े हैं और फिल्म बेधडक़ भी लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिए करण, संजय कपूर की बेटी शनाया को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

RELATED ARTICLES

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

सलमान खान के रोमांटिक सॉन्ग “जी रहे थे हम” का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े संग दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

मैं हूं हीरो तेरा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से अमाल मलिक की जी रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

Recent Comments