Thursday, October 5, 2023
Home नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में आए दिन बढ़ती जा रही गर्मी की तपिश, उमस...

राजधानी दिल्ली में आए दिन बढ़ती जा रही गर्मी की तपिश, उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल- बेहाल

दिल्ली- एनसीआर। राजधानी में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल कर रही है। गर्मी से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो रहे हैं। शुक्रवार को तापमान 40.5 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। जो कि अधिकतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को दो से तीन दिन तक ऐसी ही तपिश भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का अहसास होगा। शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही सुबह से ही गर्मी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ गए थे, हालांकि शाम के समय में कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इलाका 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया।
पीतमपुरा का 42.9 डिग्री, रिज इलाके का 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसी तरह नजफगढ़ का 42.9 डिग्री, मुंगेश इलाके में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली वालों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने से साथ 20-30 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।
RELATED ARTICLES

वायु प्रदूष से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार, केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी त्योहारी सीजन की तैयारी के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से 15 सूत्री विंटर...

अयोध्या- राम मंदिर में भगवान के सामने इतनी देर खड़े हो सकेंगे भक्त

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम के भक्त अगले साल 26 जनवरी से पहले राम मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे। अयोध्या राम मंदिर निर्माण...

पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम

जानें किसे होगा लाभ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस साल आमजन के लिए काफी खास होने वाला है। दरअसल, केंद्र 17 सितंबर को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दिल्ली में रोड शो

उत्तराखण्ड में आधारभूत ढांचे बनाने को औद्योगिक निवेश की जरूरत- धामी देहरादून। दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में...

अगर आप भी इस तरीके से पीते हैं नारियल पानी तो शरीर को हो सकता है नुकसान, जानें कौन सा है वो तरीका?

नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि इतना हेल्दी चीज आपको...

धामी सरकार के कानून पर कोर्ट की मुहर, उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

30 नवंबर 2022 को उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ था विधेयक, राजभवन की मंजूरी के बाद जारी हुआ था नोटिफिकेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस...

Recent Comments