Wednesday, November 29, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय अमेरिकी संसद में उठा अरुणाचल प्रदेश का मुद्दा, बताया भारत का अभिन्न...

अमेरिकी संसद में उठा अरुणाचल प्रदेश का मुद्दा, बताया भारत का अभिन्न अंग; चीन को फटकार

वाशिंगटन। भारत के समर्थन में अमेरिका के तीन शक्तिशाली सीनेटरों ने सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव में अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए, भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया गया है जिसको लेकर चीन का तिलमिलाना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही इसमें चीन के द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की स्थिति को बदलने के लिए सेना के प्रयोग की भी निंदा की गई है। इस प्रस्ताव में चीनी हमलों से बचने के लिए उठाए गए कदमों के लिए भारत सरकार की सराहना की गई है।

आपको बता दें कि चीन लगातार इस सीमावर्ती राज्य पर दावा करता रहा है। यहां कई बार दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प की भी खबरें सामने आ चुकी है। संयुक्त राज्य अमेरिका के दो सीनेटरों ने यह प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें अमेरिका द्वारा अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता देने की पुष्टि करने की मांग की गई है। अमेरिकी सीनेटर जेफ मर्कले ने बिल हैगर्टी के साथ मिलकर यह प्रस्ताव पेश किया है।

मार्कले ओरेगॉन से एक प्रगतिशील डेमोक्रेटिक सीनेटर हैं, जो चीन पर अमेरिकी संसद के कार्यकारी आयोग के सह-अध्यक्ष के रूप में भी काम करते हैं। हैगर्टी जापान में अमेरिका के पूर्व राजदूत रहे हैं। दोनों सांसद अमेरिकी संसद की विदेश संबंध समिति (एसएफआरसी) के सदस्य हैं। अमेरिकी संसद में पेश किए गए प्रस्ताव का प्रस्ताव का शीर्षक- अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा बताना और दक्षिण एशिया में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के उकसावों की निंदा करना दिया गया है। इसे एसएफआरसी को भेजा गया है।

अगर अध्यक्ष बॉब मेनेंडेज इसपर आपत्ति नहीं जताते हैं और यह समिति के माध्यम से जाता है तो कानून के रूप में संसद के पटल पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, संकल्प की प्रस्तावना अपने आप में कई कारणों से एक शक्तिशाली प्रतीकात्मक संदेश है। अमेरिकी सरकार आधिकारिक तौर पर अरुणाचल को भारत के एक हिस्से के रूप में मान्यता देती है।

RELATED ARTICLES

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड। स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने 1,548 मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द...

पाकिस्तान के हालात बद से बदतर- एयरलाइंस के बाद अस्पतालों के बंद होने की आई नौबत, डॉक्टरों और नर्सों की सैलरी रोकी

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान में अब अस्पतालों के बंद होने की नौबत आ गई है। इस्लामाबाद के 5 पब्लिक सेक्टर के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे देहरादून। सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए श्रमिकों से की मुलाकात

देहरादून। प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विशेष वार्ड में भर्ती किये गए श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान...

Recent Comments