Saturday, June 10, 2023
Home ब्लॉग सत्र के बाद भी बना रहेगा मुद्दा

सत्र के बाद भी बना रहेगा मुद्दा

सवाल है कि संसद का बजट सत्र समय से पहले समाप्त हो जाने के बाद क्या भाजपा और कांग्रेस के उठाए मुद्दे समाप्त हो जाएंगे? इसकी संभावना कम है। सत्तापक्ष और विपक्ष ने जो मुद्दा उठाया है वह सिर्फ संसद सत्र को ध्यान में रख कर नहीं उठाया गया है। इसे आगे की राजनीति को ध्यान में रख कर उठाया गया है। भारतीय जनता पार्टी लंदन में दिए भाषण के बहाने राहुल गांधी को देश विरोधी साबित करने में लगी है। देश के अपमान का मुद्दा बना कर उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है, जबकि अगर उन्होंने संसद से बाहर कोई देश विरोधी बात कही है तो उनके ऊपर देशद्रोह का आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए। लेकिन बात बात में राहुल के खिलाफ मुकदमा कराने वाली भाजपा ऐसा नहीं कर रही है। वह इसे राजनीतिक मुद्दा बनाए रखेगी। कर्नाटक से लेकर आगे होने वाले हर राज्य के चुनाव में इसे मुद्दा बनाया जाएगा।

इसी तरह विपक्ष को लग रहा है कि अदानी समूह के खिलाफ आए हिंडनबर्ग रिपोर्ट से उसको बोफोर्स या 2जी जैसा कोई बड़ा मुद्दा मिल गया है। विपक्ष इसे लोकसभा चुनाव का ब्रह्मास्त्र मान रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को लग रहा है कि अदानी समूह की करीबी का प्रचार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई एजेंडे को ध्वस्त किया जा सकता है। राहुल गांधी पिछले चुनाव से ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगा रहे थे लेकिन तब उनके पास कोई स्पेशिफिक गड़बड़ी का सबूत नहीं था। अब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और शेयर बाजार में अदानी समूह का 12 लाख करोड़ रुपया डूबने से उनके हाथ सबूत लगा है। संदिग्ध कंपनियों के रक्षा सौदों में शामिल होने की खबरे हैं। सो, विपक्ष भी इस मुद्दे को नहीं छोड़ेगा। बहरहाल, संसद का अगला सत्र कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के बाद होगा और कर्नाटक के नतीजों से तय होगा कि संसद में क्या माहौल रहेगा।

RELATED ARTICLES

रेल दुर्घटना: जवाबदेही है ही नहीं

बालासोर ट्रेन हादसे के लिए आखिर कोई तो उत्तरदायी होगा? लेकिन वर्तमान सरकार के तहत उत्तरदायित्व एक अप्रचलित शब्द है। सरकार ने जो किया...

सवाल सुरक्षित यात्रा का

इस बीच कई ट्रेन दुर्घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनके लिए चरमराते बुनियादी ढांचे को जिम्मेदार ठहराया गया है। जाहिर है, इन हादसों के कारण...

भागलपुर का पुल

जब हादसा होता है, तो कुछ दिन तक मीडिया में उसकी चर्चा रहती है और लोग भी उस पर बातें करते हैं। हर ऐसी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नसों से जुड़ी गंभीर बीमारी है वैरिकोज वेन्स, हो सकती है मौत, जानिए लक्षण, कारण और बचाव

क्या आपके पैरों पर भी दिखती हैं नीली-बैंगनी नसें, जानिए कौन सी बीमारी है और क्या है वजह ? क्या गर्मियों में पैर की नसें...

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा, नए अध्यक्ष के चयन पर टिकी सबकी निगाहें

देहरादून। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अंदरूनी दबाव व दांवपेंच से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया है। मुख्य सचिव डॉ एस...

लव जिहाद की घटनाओं पर सीएम धामी का सख्त रुख बोले- उत्तराखंड नहीं कोई सॉफ्ट टारगेट, नहीं होने दी जाएंगी लव जिहाद जैसी घटनाएं

देहरादून। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि...

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुई गोलीबारी, नौ लोग घायल

सैन फ्रांसिस्को। कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में फिर से गोलीबारी हुई। दरअसलसैन फ्रांसिस्को के मिशन डिस्ट्रिक्ट में शुक्रवार रात मास शूटिंग हुई। इस दौरान कई...

Recent Comments