Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचाएंगी वाणी कपूर

ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचाएंगी वाणी कपूर

ऋतिक रोशन और वाणी कपूर को आपने फिल्म वॉर में देखा होगा और पसंद भी किया होगा। अब एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं और वे इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। खासकर वाणी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ऋतिक के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। ऋतिक और वाणी यूके टूर के लिए साथ रहे हैं। वाणी का यह पहला टूर है और इसलिए वह सातवें आसमान पर हैं। सबसे ज्यादा उत्साह उन्हें ऋतिक संग परफॉर्म करने का है।

उन्होंने मीडिया से कहा, ऋतिक के साथ मंच साझा करना एक खास पल और सुखद अहसास है। वह बेहद प्रतिभाशाली और असाधारण कलाकार हैं और मैं इस अवसर को पाकर बहुत खुश हूं। मैं उन कभी न भूलने वाले पलों को जीने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वाणी ने आगे कहा, मैं सौभाग्य से कई सुपर-डुपरहिट गानों का हिस्सा रही हूं। फिर चाहे वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ गुलाबी हो, रणवीर सिंह के साथ नशे सी चढ़ गई हो या फिर ऋतिक के साथ घुंघरू हो।

इन सभी गानों की दीवानगी लोगों के सिर चढक़र बोली है। इन गानों की दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब घुंघरू के बाद वाणी फिर ऋतिक के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऋतिक और वाणी के इस टूर को स्टार्स ऑन फायर नाम दिया गया है, जिसमें दोनों अपने धमाकेदार डांस से मंच पर आग लगाएंगे। इसका आयोजन 1 सितंबर को लंदन के ओवीओ एरिना में और 2 सितंबर को लीड्स के फर्स्ट डायरेक्ट एरिना में होगा।

फिल्म वॉर के लिए ऋतिक और वाणी पहली बार साथ आए थे। यह ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी थे और दोनों सितारों का एक्शन देख हर कोई उनका फैन बन गया था। इसके साथ ही यह फिल्म भारत ही नहीं, विदेशो में भी खूब पसंद की गई थी। वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये कमाए थे।

वाणी जल्द ही यशराज फिल्म्स की सीरीज मंडाला ब्रदर्स में नजर आएंगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है। इसके अलावा वह फिल्म सर्वगुण संपन्न में नजर आएंगी। इसके उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं। इसमें 90 के दशक में सेट की गई एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। दूसरी तरफ ऋतिक को दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर में देखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments