Monday, December 4, 2023
Home ब्लॉग कब शांत होगा मणिपुर?

कब शांत होगा मणिपुर?

बेशक कहा सकता है कि आरंभ में केंद्र सरकार मणिपुर में विस्फोटक हो चुकी हालत का सटीक जायजा लेने में नाकाम रही। वरना, अब जो कोशिशें शुरू हुई हैं, उन्हें इस महीने के आरंभ में तभी किया जाता, जब अचानक मणिपुर सुलग उठा था। मणिपुर में महीने भर से जारी हिंसा और आगजनी के बीच आखिरकार गृह मंत्री अमित शाह ने चार दिन का राज्य का दौरा शुरू किया है। इसके पहले सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे राज्य में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए वहां गए थे। यह तो बेशक कहा सकता है कि आरंभ में केंद्र सरकार मणिपुर में विस्फोटक हो चुकी हालत का सटीक जायजा लेने में नाकाम रही। वरना, अब जो कोशिशें शुरू हुई हैं, उन्हें इस महीने के आरंभ में तभी किया जाता, जब अचानक मणिपुर सुलग उठा था।

जारी हिंसा के बीच राज्य में मैतेयी और कुकी समुदायों के बीच खाई बेहद चौड़ी हो चुकी है। इस बीच राज्य सरकार 40  कुकी आतंकवादियों को मार गिराने का दावा कर पूरे घटनाक्रम में एक नया पहलू जोड़ चुकी है। सवाल यह उठा है कि क्या मणिपुर अब आतंकवाद ग्रस्त हो गया है? राज्य में भाजपा नेताओं पर हमलों की घटनाएं भी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. आरके रंजन, राज्य में मंत्री गोविंद दास, विश्वजीत और खेमचंद के घरों पर हमले हो चुके हैं। संभवत: सबसे बड़ा सवाल यह उठा है कि मौजूदा हिंसा ने पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच नफरत और अविश्वास की जो गहरी खाई पैदा की है, क्या उसे निकट भविष्य में पाटा जा सकेगा?

राज्य के राजनीतिक विश्लेषकों का तो अनुमान है कि मैतेई और कुकी संगठनों के बीच दशकों पुराने इस विवाद के अब इस हद तक सुलग उठने के बाद दोनों समुदायों के बीच बढ़ी कड़वाहट खत्म होने के आसार कम ही हैं। यह भी गौरतलब है कि न सिर्फ पर्वतीय इलाकों में रहने वाले कुकी, बल्कि मैदानी इलाकों के बाशिंदे मैतेयी समुदाय के लोग भी प्रशासन से बेहद खफा हैं। एक घटना में मैतेयी-बहुल विष्णुपुर जिले में सैकड़ों महिलाओं ने नेशनल हाई-वे की नाकेबंदी कर असम राइफल्स के जवानों को भीतरी इलाकों में जाने से रोक दिया। उनका आरोप था कि सेना और सुरक्षा बल हिंसा और आगजनी से उनकी रक्षा करने में नाकाम रहे हैं। क्या अमित शाह की यात्रा से लोगों में भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी?

RELATED ARTICLES

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

क्योंकि सवाल राजनीतिक है

जो समस्या पैदा हुई है, उसका कारण संविधान की अस्पष्टता नहीं है। अगर केंद्र में सत्ताधारी पार्टी सर्वसत्तावादी महत्त्वाकांक्षाएं पाल ले, तो वे तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

Recent Comments